Maharajganj News: शहर के सभी छठ घाटों पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएगी नपा
Maharajganj News: महराजगंज नगर पालिका प्रशासन छठ पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए सभी छठ घाटों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करेगा। जहां जगह उपलब्ध होगी, वहां आरओ प्लांट लगाए जाएंगे और अन्य घाटों पर पानी के टैंकर रखे जाएंगे। घाटों को एलईडी स्ट्रीट लाइट से रोशन किया जाएगा। बिजली नहीं पहुंचने वाले घाटों पर जनरेटर की व्यवस्था होगी। सफाई और लाइट लगाने का काम दीवाली के बाद शुरू होगा।

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। छठ पर्व पर श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। नगर पालिका प्रशासन सभी छठ घाटों पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएगी। घाटों पर आरओ प्लांट लगाएगी। जहां प्लांट लगाने के लिए जगह नहीं मिलेगा, वहां पर पानी टैंकर की व्यवस्था करेगी। इसके लिए कोशिश तेज कर दी है। 75 हजार आबादी वाले नगर पालिका परिषद महराजगंज में 25 वार्ड है। इन वार्डों के करीब 32 छठ घाट है। करीब सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। श्रद्धालुओं को छठ घाट पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने पहल की है। इसके लिए सभी छठ घाटों पर आरओ प्लांट लगाएगी। इसके लिए जगह चिह्नित करने का कार्य शुरू कर दिया है। जहां बेहतर जगह नहीं मिलेगी, उस छठ घाट पर पानी टैंक की व्यवस्था करेगी।
छठ घाटों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था
एलईडी स्ट्रीट लाइट से जगमग होंगे छठ घाट
नगर पालिका प्रशासन श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के साथ ही छठ घाटों पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाएगी। इसके लिए नपा बिजली यूनिट को पर्याप्त मात्रा में एलईडी स्ट्रीट लाईट तार व बांस-बल्ली की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी है।
बिजली नहीं पहुंचने वाले घाटों पर रोशनी
जहां नहीं पहुंचेगी बिजली वहां पर जनरेटर से करेगा उजाला
नगर पालिका प्रशासन जिस छठ घाट पर बिजली सप्लाई नहीं पहुंची है, वहां पर जनरेटर की सुविधा उपलब्ध कराएगी। श्रद्धालुओं के रास्ता क्लीन करने के साथ ही जगह-जगह बांस-बल्ली लगाकर उस पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश दिया है।
ईओ आलोक कुमार ने बताया कि शहर के सभी छठ घाटों पर शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही बिजली की व्यवस्था होगी। इसके लिए संबंधित लिपिक को निर्देशित किया गया है। दीवाली के बाद छठ घाटों की साफ-सफाई और लाइट लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।


