स्व-गणना करने में 24वें पायदान पर पहुंचा जनपद

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज जिले में स्व-गणना की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रशासनिक जागरूकता अभियान के चलते जनपद ने 51 जिलों को पीछे छोड़कर 24वां स्थान प्राप्त किया है। 18,601 नागरिकों ने अपनी स्व-गणना पूरी की है। जनगणना कार्य के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

स्व-गणना करने में 24वें पायदान पर पहुंचा जनपद

महराजगंज, निज संवाददाता। जिले में स्व-गणना की रफ्तार तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रशासन के जागरूकता अभियान के चलते जनपद प्रदेश के 51 जिलों को पीछे छोड़ते हुए रैंकिंग में 24वें स्थान पर पहुंच गया है। बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे तक जिले के 18 हजार 601 नागरिक अपनी स्व-गणना पूरी कर चुके हैं। बुधवार को डीसी एनआईसी मनोज कुमार व एडीएसटीओ प्रमोद यादव ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. प्रशांत कुमार की स्व-गणना कराकर अभियान को गति दी।

स्व-गणना की प्रगति

स्व-गणना की प्रगति के आधार पर जनपद को ग्रीन जोन में रखा गया है। गोरखपुर-बस्ती मंडल में महराजगंज से आगे केवल देवरिया 16वां स्थान है। रैंकिंग में संतकबीर नगर 41वें स्थान के साथ येलो जोन में है। कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर व गोरखपुर अभी रेड जोन में बने हुए हैं। कुशीनगर 52वें, बस्ती 55वें, सिद्धार्थनगर 71वें व गोरखपुर 72वें स्थान पर है।

Voice of UP

जनगणना के लिए मैपिंग कार्य

जनगणना कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिले के सभी चार्जों में मैपिंग का कार्य संपन्न हो गया है। प्रगणक व सुपरवाइजरों का बैचवार प्रशिक्षण पूरा कर उन्हें एचएलबी व सुपरवाइजर सर्किल आवंटित कर दिए गए हैं। कार्य की निगरानी व शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। नागरिक किसी भी समस्या के लिए मोबाइल नंबर 7393955896 पर संपर्क कर सकते हैं।

स्व-गणना के लिए प्रेरणा

जिला जनगणना अधिकारी ने जनप्रतिनिधियों, विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों से समयबद्ध स्व-गणना करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में अर्द्धशासकीय पत्र भी जारी किए गए हैं। गांवों में तहसीलदार व डीपीआरओ श्रेया मिश्रा और नगर क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारियों को लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है।

जिम्मेदारों का बयान

जिले में स्व-गणना का कार्य बेहतर ढंग से चल रहा है। बेहतर फीडबैक की बदौलत जनपद प्रदेश की रैंकिंग में ऊपर आया है। सभी प्रगणकों व सुपरवाइजरों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। आमजन से अपील है कि इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। स्वगणना पूरी करें। कोई दिक्कत आए तो कंट्रोल रूम को फोन करें।

- डॉ. प्रशांत कुमार-जिला जनगणना अधिकारी/एडीएम

सामान्य प्रश्न

महराजगंज जिले की स्व-गणना में कितने नागरिकों ने भाग लिया है?
बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे तक जिले के 18 हजार 601 नागरिक अपनी स्व-गणना पूरी कर चुके हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।