Maharajganj News: बेसिक ब्लाक स्तरीय खेल में बच्चों ने दिखाया दमखम

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: महराजगंज के सदर, नौतनवा, फरेंदा और बृजमनगंज में दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। बच्चों ने दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सदर में लोकगीत, लोकनृत्य, समूहगान और योगासन के विजेताओं की घोषणा हुई। फरेंदा में 50, 100 और 200 मीटर दौड़ के परिणाम भी सामने आए।

Maharajganj News: बेसिक ब्लाक स्तरीय खेल में बच्चों ने दिखाया दमखम

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरसी सदर पर शुक्रवार को दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख सदर प्रतिनिधि ई. विवेक गुप्ता, विशिष्ट अतिथि बीएसए सुरजीत कुमार सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी वंशीधर सिंह ने बच्चों का हौसला बढ़ाया।

इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण परिवेश के बच्चे बेहद प्रतिभाशाली हैं। बच्चों को खेल में आगे बढ़ाने के लिए हर स्तर से मदद जारी रहेगा। क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक अखिलेश पाठक ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले खेल में कबड्डी, खो खो, एथलेटिक्स व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिता होगी। पहले दिन लोकगीत,लोकनृत्य में सोनरा की टीम ने गोल्ड मेडल और बागापार ने सिल्वर मेडल जीता। समूहगान में सोनरा ने गोल्ड मेडल और बागापार ने सिल्वर मेडल जीता। योगासन में बालक-बालिका वर्ग में नेता सुरहुरवा ने दोनों गोल्ड जीता।

प्रतियोगिता का संचालन पंकज मौर्य व दिवाकर ध्वज सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. त्रिभुवन नारायण गोपाल, बैजनाथ सिंह, नर्बदा चंद, जिला व्यायाम शिक्षक अनिरुद्ध निराला, ब्रजेन्द्र मिश्र मिश्र, बलराम निगम, सुधाकर राय, अमरेंद्र प्रताप सिंह, गोपाल पटेल, राज कुमार पटेल, राजेश धारिया, मुकेश कुमार, मौसम, उषा गौतम, सिंधु द्विवेदी, प्रियंका, शशिकला, अखिलेश मिश्र, प्रियंका पटेल, साकेत जैन, नवनीत पांडेय, नवनीत पटेल, सुजीत, रजनीश दुबे, उमेश गुप्ता, रामबचन, सोहन, पुनीत श्रीवास्तव, रजत, प्रमोद, परशुराम, मानवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

नौतनवा में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

नौतनवा में भी खेल का आगाज हुआ

भगवानपुर। नौतनवा ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय विषखोप में बीईओ सुदामा की मौजूदगी में शुक्रवार को दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया रहे। एनपीआरसी स्तर से विभिन्न खेलों में जीत कर आए बालक व बालिकाओं ने दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद, खो-खो, कबड्डी आदि खेलों में दमखम लगाया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि बच्चू सिंह, राजू पासवान,उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष राघवेन्द्र नाथ पांडेय, मंत्री मनौवर अली, कोषाध्यक्ष चन्द्रभान प्रसाद, तहसील प्रभारी दिनेश कुमार त्रिपाठी, यशोदानन्द भारती, कमलानन शुक्ल, महेंद्र यादव, बलवन्त सिंह, विवेक सिंह, रविकांत, विजय प्रकाश, अभिषेक रमन, रविन्द्र जी त्रिपाठी, राकेश वाल्मीकि, सुर्यभान उपाध्याय,आनंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।

फरेंदा में बच्चों ने दिखाया दमखम

फरेंदा में भी बच्चों ने दिखाया जलवा

फरेंदा। फरेंदा ब्लाक का दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ वनटांगिया ग्रामीण स्टेडियम भारीवैसी में हुआ। मुख्य अतिथि नगर पंचायत फरेंदा के अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल रहे। पहले दिन 50 मीटर दौड़ बालक संवर्ग में शनि को पहला,आदित्य को दूसरा, बालिका संवर्ग में दीपिका को पहला व रिया को दूसरा स्थान मिला। 100 मीटर दौड़ बालक संवर्ग में शिवा यादव को पहला, विजय को दूसरा, बालिका संवर्ग में संजनी को पहला,अंशिका को दूसरा, 200 मीटर बालक संवर्ग में रोहित को पहला, देवेश को दूसरा, बालिका संवर्ग में संजनी को पहला, दिव्या को दूसरा स्थान मिला। इस दौरान क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक शैलेष पांडेय, स्काउट मास्टर उमेश चन्द, वरिष्ठ शिक्षक श्रीचंद, डॉ कैलाश नाथ मौर्या, विजय प्रताप पांडेय, आनंदपाल गौतम, गौस आज़म, दिनेश चन्द्र गुप्ता, नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, लालजी, वीरेंद्र मौर्य, अरविंद कुमार गौड़, बलराम यादव, बृजेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

बृजमनगंज में दौड़ और कबड्डी प्रतियोगिताएं

पहले दिन दौड़, कबड्डी खेले बच्चे

बृजमनगंज। बृजमनगंज ब्लाक का खेल बीआरसी परिसर स्थित जूनियर हाईस्कूल में हुआ। मुख्य अतिथि आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल रहे। पहले दिन बच्चों ने दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार मिश्रा, शिक्षक संघ के महामंत्री विनय पाठक, मनोज जायसवाल, नागेंद्र चौरसिया, सभासद धर्मेंद्र चौरसिया, झीनक विश्वकर्मा, शिव प्रसाद चौरसिया, तौलन चौरसिया, सनी रैना व अनिल मणि आदि मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦बीआरसी सदर में बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता कितने दिनों तक चली?−
बीआरसी सदर में प्रतियोगिता दो दिवसीय थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: बेसिक ब्लाक स्तरीय खेल में बच्चों ने दिखाया दमखम