Maharajganj News: खलिहान की जमीन से हटाया गया कब्जा
Maharajganj News: महराजगंज में सिसवा नगर क्षेत्र के मेंहदिया में सार्वजनिक खलिहान भूमि पर कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी के आदेश पर नगर पालिका और राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से भूमि को कब्जामुक्त कराया, जहां पूर्व में कैटरैन और पक्के निर्माण किए गए थे।

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगर क्षेत्र के मेंहदिया में सार्वजनिक उपयोग की खलिहान भूमि पर किए गए कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से कब्जा हटवाया। नायब तहसीलदार अंकुर सिद्धार्थ के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान बताया गया कि करीब 90 डिसमिल सार्वजनिक खलिहान की भूमि पर काफी समय से कई लोगों ने कब्जा कर रखा था। मौके पर कैटरैन, पक्का निर्माण, झोपड़ी और अन्य सामान रखकर भूमि का उपयोग किया जा रहा था। प्रशासन की टीम ने जेसीबी की सहायता से इन कब्जों को हटाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया।
कार्रवाई के दौरान अधिशासी अधिकारी विंध्याचल, राजस्व निरीक्षक राम निवास, राम बचन, लेखपाल अंशुमान, अखिलेश सिंह, कार्यालय सहायक मोतीलाल, जय मंगल, जनक राज प्रजापति, सहरेयार खान, अंबरीश यादव सहित राजस्व एवं नगर पालिका की टीम के साथ पुलिस फोर्स मौजूद रही।


