मिट्टी के अवैध खनन को लेकर सख्त हुआ तहसील प्रशासन

Mar 16, 2026 01:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज में अवैध मिट्टी खनन के मामलों को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। एसडीएम नवीन प्रसाद ने सभी थानों को नोटिस भेजकर अवैध खनन रोकने के निर्देश दिए हैं। तीन दिन पहले खनन स्थल पर एसडीएम ने 10 से 15 फीट गहरा गड्ढा देखा। पीएनसी को भी चेतावनी दी गई है कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मिट्टी के अवैध खनन को लेकर सख्त हुआ तहसील प्रशासन

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा तहसील क्षेत्र के दर्जनों जगहों पर अवैध तरह से मिट्टी के खनन के मामले को लेकर तहसील प्रशासन सख्त हो गया है। एसडीएम नवीन प्रसाद ने पहले तहसील क्षेत्र के सभी थानों को नोटिस भेज कर तत्काल अवैध खनन पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। तो वहीं अब राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण में लगे पीएनसी को भी नोटिस जारी करते हुए अवैध खनन में संयुक्त पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। तीन दिन पूर्व कस्बे के बहादुर शाह नगर में मिट्टी के खनन की सूचना पर एसडीएम मौके पर पहुंचते, उससे पहले खनन कारोबारी खनन में लगी मशीन व ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गए थे।

मौके पर पहुंचे एसडीम ने मिट्टी खनन वाली जगह पर 10 से 15 फिट का गड्ढा देखकर आश्चर्यचकित रह गए थे।एसडीएम ने तहसील क्षेत्र के ग्राम बैकुंठपुर व हनुमानगढ़िया के घाटों का खनन अनुज्ञा पत्र निर्गत किए जाने की सूचना तहसील क्षेत्र के सभी थानेदारों को अवगत कराते हुए बताया है कि दो घाट के अलावा तहसील क्षेत्र के किसी भी घाट पर खनन का अनुज्ञा पत्र निर्गत नहीं किया गया है। यदि कहीं भी किसी भी तरह का खनन किया जा रहा है तो वह अवैध माना जाएगा। इसके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एसडीएम ने पीएनसी को भी नोटिस जारी करते हुए निर्देशित किया है की ग्राम सभा हनुमान गढ़िया में खनन अनुज्ञा पत्र जारी किया गया है। यदि इसके अतिरिक्त किसी भी जगह पर खनन किया जाता है तो उसे अवैध माना जाएगा। तहसील प्रशासन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अवैध खनन करते हुए पकड़े जाने पर विधि कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि जगह-जगह अवैध खनन की सूचना मिल रही थी। इसको लेकर सभी तहसील क्षेत्र के थानेदारों को नोटिस भेजा गया है। पीएनसी को भी नोटिस जारी की गई है। अवैध खनन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।