Maharajganj News: प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर, थाने के हस्तक्षेप से एक-दूजे के हुए दोनों
Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के एक गांव में लंबे समय से चल

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के एक गांव में लंबे समय से चल रहा प्रेम-प्रसंग उस समय चर्चा में आ गया, जब प्रेमिका अचानक प्रेमी के घर पहुंच गई। युवती के प्रेमी के घर पहुंचने पर दोनों पक्षों के बीच मान-मनौव्वल और बातचीत का दौर शुरू हुआ, जिसके बाद मामला थाने तक जा पहुंचा। कानून का शिकंजा कसते देख प्रेमी अपनी प्रेमिका के साथ रहने को राजी हुआ। उसके बाद युवती प्रेमी के साथ उसके घर चली गई।बताया जा रहा है कि युवक व युवती के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। युवती का कहना था कि वह युवक के साथ ही अपना जीवन बिताना चाहती है।
मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद थाना स्तर पर दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई गई। युवती के स्वजन पहले इस शादी के लिए राजी नहीं थे, लेकिन दोनों की जिद के आगे किसी की न चली। चूंकि दोनों बालिग थे, इसलिए मामले में कोई कानूनी अड़चन नहीं आई। इसके बाद युवती अपने प्रेमी के साथ उसके घर चली गई। एसओ गौरव सिंह ने बताया कि सूचना पर पीआरवी भेजी गई थी। दोनों बालिग हैं और आपसी रजामंदी से साथ रहने को तैयार थे, इसलिए किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।


