Maharajganj News: गिरहिया और शीतलापुर के बीच गन्ने के खेत में दो तेंदुए दिखे, दहशत

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: महराजगंज के ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में एक साथ दो तेंदुए देखे। इससे लोग डर गए और बच्चों व राहगीरों को घर से बाहर न आने की चेतावनी दी। निचलौल रेंज के आसपास तेंदुओं की मौजूदगी पिछले दो हफ्तों से बनी हुई है। रेंजर ने लोगों को तेंदुओं से सतर्क रहने की सलाह दी है।

Maharajganj News: गिरहिया और शीतलापुर के बीच गन्ने के खेत में दो तेंदुए दिखे, दहशत

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल रेंज के ग्राम शीतलापुर और गिरहिया बरगद टोला के बीच गन्ने के खेत में ग्रामीणों ने एक साथ दो तेंदुए को देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने राहगीरों और बच्चों को घर से निकलने से सचेत कर दिया। इस घटना के बाद ग्रामीण भयभीत हैं।निचलौल रेंज के जंगल से सटे गांवों में इधर दो सप्ताह से तेंदुए की मौजूदगी बनी हुई है। कभी ढेसो पुल के पास तो कभी शीतलापुर गांव के पास तो कभी लेदी फार्म के पास तेंदुए को देखे जाने से ग्रामीण और राहगीर डरे हुए हैं। इसी बीच मंगलवार को शीतलापुर और गिरहिया गांव के बरगद टोला के बीच गन्ने के खेत में एक तेंदुए को सोया हुआ और दूसरे को खेत में टहलते हुए ग्रामीणों ने देखा।

इसके बाद बदहवास हुए ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया, देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई और शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में अंदर की तरफ चला गया। ग्रामीणों ने इस तरफ लोगों को आने जाने से मना कर दिया और बच्चों तथा मवेशियों को घर में सुरक्षित कर लिया। इस घटना के बाद आसपास के गांवों के लोगों में दहशत व्याप्त है। रेंजर निचलौल सुनील राव ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों को इससे बचाव करना चाहिए और मवेशियों तथा बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर रहना चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।