Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsLeopard Tracks Found in Sohagibara Tiger Likely Returned to Bihar
रेता क्षेत्र में अब दिख रहा केवल तेंदुए का पदचिह्न

रेता क्षेत्र में अब दिख रहा केवल तेंदुए का पदचिह्न

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज के सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग में केवल तेंदुए के पदचिह्न मिल रहे हैं, जबकि टाइगर का कोई निशान नहीं है। हाल ही में एक किशोरी की हत्या के बाद ग्रामीणों में भय बना हुआ है। वनकर्मी संयुक्त गश्त कर रहे हैं, और तेंदुए के दो शावकों के साथ विचरण करने की खबर है।

Jan 25, 2026 01:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के शिवपुर रेंज के क्षेत्र में अब केवल तेंदुए का पदचिह्न वनकर्मियों को दिख रहा है। इससे यह संभावना जताई जा रही है कि बिहार की तरफ से आने वाला टाइगर वापस बिहार की तरफ चला गया है। जंगली जानवरों से ग्रामीणों और मवेशियों को बचाने के लिए यूपी और बिहार के वनकर्मी ट्रैक्टर-ट्रॉली से संयुक्त गश्त कर रहे हैं। दो सप्ताह पहले सोहगीबरवा गांव की एक किशोरी को खेत में एक जंगली जानवर ने हमला कर मार डाला था। उसका मृत शरीर कई हिस्सों में जंगल में पाया गया था। इसके बाद से सोहगीबरवा समेत रेता क्षेत्र के गांवों में जंगली जानवरों से ग्रामीणों में भय बना हुआ था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इधर इस क्षेत्र में तेंदुए का पदचिह्न लगातार मिल रहा है। वन दारोगा रामफेर ने बताया कि गुरुवार को रोहुआ नाला के पास तेंदुए का पदचिह्न मिला था। शुक्रवार की सुबह पिपरासी गांव के पास और शनिवार की सुबह सोहगीबरवा और पिपरासी के बीच जंगल में कच्ची सड़क पर तेंदुए का पदचिह्न मिला है। उन्होंने बताया कि इधर कई दिनों से तेंदुए का पदचिह्न मिल रहा है। टाइगर का पदचिह्न अब इधर नहीं दिख रहा है। इस क्षेत्र में एक तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ विचरण कर रही है। उन्होंने बताया कि जंगली जानवरों से बचाव के लिए शिवपुर रेंज से उनके साथ शिब्बन यादव और श्रीपत तथा बिहार के बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के सुरेश यादव और शैलेन्द्र की संयुक्त टीम ट्रैक्टर-ट्रॉली से लगातार गश्त कर रही है। अब किसी प्रकार की असुरक्षा की बात नहीं है।