पीएचसी परिसर में तेंदुआ के आने से स्वास्थ्यकर्मियों में दहशत

पीएचसी परिसर में तेंदुआ के आने से स्वास्थ्यकर्मियों में दहशत

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल रेंज के जंगल से सटे बजही गांव स्थित पीएचसी

Dec 10, 2025 10:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल रेंज के जंगल से सटे बजही गांव स्थित पीएचसी परिसर में इधर लगातार चार रातों से तेंदुआ जंगल से भटककर चला आ रहा है। इससे यहां रात में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मी डरे हुए हैं। आसपास गांवों से रात में इलाज के लिए भी लोग यहां आने से कतरा रहे हैं। निचलौल सीएचसी के अधीन संचालित बजही पीएचसी पर आसपास गांवों के महिला और पुरुष मरीजों को इलाज के लिए जाना होता है। यहां महिला डॉक्टर, एएनएम, फार्मासिस्ट आदि की तैनाती है। यहां रात में एक या दो एएनएम की ड्यूटी भी रहती है। यह गांव निचलौल रेंज के जंगल के समीप भी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यहां तैनात स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि इधर लगातार चार रात से तेंदुआ जंगल से भटककर पीएचसी परिसर में रात आठ बजे के आसपास चला आ रहा है। इसके चलते यहां रात में ठहरना जान के लिए खतरा बना हुआ है। स्वास्थ्य कर्मियों ने वन विभाग के लोगों से तेंदुआ को पकड़ने के लिए यहां पिंजड़ा लगवाने की मांग की है। रेंजर निचलौल सुनील राव ने बताया कि जंगल से सटे गांवों में जंगली जानवरों के आने की आशंका रहती है। इन गांवों के लोगों को जानवरों से सुरक्षित रहना चाहिए। इसके लिए समय समय पर लोगों को जागरूक भी किया जाता है। इस तरह की सूचना स्वास्थ्य कर्मियों को फोन से दे देनी चाहिए।