Maharajganj News: रिहायशी इलाके में मुर्गी फार्म तक पहुंचा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: महराजगंज के कटहरा में तेंदुआ रिहायशी इलाके में पहुंच गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। तेंदुआ मुर्गी फार्म में घुसने पर ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। वन विभाग ने तेंदुए की तलाश के लिए टीम भेजी और लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

रिहायशी इलाके में मुर्गी फार्म तक पहुंचा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के पकड़ी रेंज के कटहरा सेक्शन स्थित ग्राम कटहरा में रविवार सुबह एक तेंदुआ रिहायशी इलाके तक पहुंच गया। तेंदुए के मुर्गी फार्म में घुसने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पटाखे छोड़ा और सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन तेंदुए का पता नहीं चला। ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुआ लमुहवा के किनारे स्थित जितेंद्र सिंह के मुर्गी फार्म में घुस आया था। फार्म के आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ते ही शोर मच गया। लोगों की आवाज सुनकर तेंदुआ वहां से निकलकर जंगल की ओर भाग गया। संतलाल, रामभजन, राजू, श्रीराम, मिथिलेश सिंह, वीर बहादुर और पवन कुमार समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो दिनों से कटहरा, टोला रामनगर और आसपास के गांवों में तेंदुआ लगातार दिखाई दे रहा है। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है。

तेंदुए के दिखने की सूचना

शाम होते ही लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। पकड़ी वन क्षेत्राधिकारी सुशांत मणि त्रिपाठी ने बताया कि तेंदुए के दिखने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि तेंदुआ दिखाई देने पर उसके पास न जाएं, उसे घेरने या भगाने का प्रयास न करें और भीड़ न लगाएं। अकेले खेत या जंगल की ओर जाने से बचें, बच्चों और मवेशियों पर विशेष नजर रखें तथा तेंदुआ दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें।

वन विभाग ने संभाला मोर्चा

तेंदुए के दिखने की सूचना पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर ली। वन क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में पहुंची टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही ग्रामीणों से भीड़ न लगाने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। विभागीय टीम ने आसपास पटाखे छोड़े और तेंदुए की तलाश शुरू कर दी। लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तेंदुआ कहा देखा गया?
तेंदुआ महराजगंज के कटहरा ग्राम में देखा गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsMaharajganj News: रिहायशी इलाके में मुर्गी फार्म तक पहुंचा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण