ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महाराजगंजदो शावकों के साथ लेदी जंगल में मौजूद है तेंदुए का जोड़ा

दो शावकों के साथ लेदी जंगल में मौजूद है तेंदुए का जोड़ा

महराजगंज सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के निचलौल जंगल में दो शावकों के साथ नर व मादा तेंदुआ के जोड़े की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। सोमवार शाम चार बजे ग्रामीणों ने लेदी जंगल सटे बेंतहानी (बेंत की झाड़ी) में...

दो शावकों के साथ लेदी जंगल में मौजूद है तेंदुए का जोड़ा
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,महराजगंजMon, 23 Sep 2019 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

महराजगंज सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के निचलौल जंगल में दो शावकों के साथ नर व मादा तेंदुआ के जोड़े की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। सोमवार शाम चार बजे ग्रामीणों ने लेदी जंगल सटे बेंतहानी (बेंत की झाड़ी) में इन्हें देखा है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वनदारोगा रामफेर ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा।

शनिवार को रामचन्द्रही गांव के कैलाश मुसहर की बकरी को तेन्दुए ने शिकार बना लिया था, जब बकरी चराने के लिए महिलाएं जंगल के पास गई थीं। इसके बाद रविवार को भी तेन्दुए के पदचिह्न ग्रामीणों ने देखा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने भी रविवार को तेन्दुए के पदचिह्न देखे थे। सोमवार को लेदी गांव के पास स्थित दीपनारायण यादव की छावनी के पीछे बेंत की झाड़ी में ग्रामीणों ने नर व मादा तेन्दुए के साथ उनके दो शावकों को भी देखा है। तभी से ग्रामीण भयभीत हैं। जंगल से सटे लेदी, रामचन्द्रही, करमहिया, ढेसो व गिरहिया गांवों में वनकर्मियों ने लोगों को सचेत कर दिया है कि वे रात में घर से बाहर न निकलें और पशुओं की भी देखभाल करें। रेंजर सूर्यबली यादव ने बताया कि सिसवा के पास जो तेन्दुए का जोड़ा दिखाई दिया था, संभवत: वही तेन्दुए का जोड़ा इधर भी आ गया है। रात में ग्रामीण घर से बाहर न निकलें। तेंदुए के दिखने पर तत्काल सूचना दें।

बैठवलिया बीट में भी तेंदुए की है मौजूदगी
नेपाल बार्डर व नारायणी नदी के किनारे निचलौल रेंज के बैठवलिया बीट में भी तीन हिंसक जानवरों (तेंदुए) की मौजूदगी की बात सामने आ रही है। वन दारोगा रामफेर ने बताया कि एसएसबी पथलहवां बीओपी के जवानों ने कुछ दिन पहले 25 फीट की दूरी पर ही देखा था। लेकिन हिंसक जानवर से किसी प्रकार की हानि की बात सामने नहीं आई। उन्होंने बताया कि एसएसबी के जवानों को भी रात में सतर्क होकर रहने के लिए सजग किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें