खेत में मृत अवस्था में मिला तेंदुआ, वन विभाग ने शुरू की जांच
Maharajganj News - महराजगंज के निचलौल रेंज में एक तेंदुआ रामचन्द्रही गांव के पास मक्के के खेत में मृत पाया गया। वन विभाग और पशु चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच के दौरान तेंदुए को बीमार बताया। तेंदुए का पोस्टमार्टम डॉ. वीके सिंह की अगुवाई में किया गया, रिपोर्ट तीन दिन बाद आएगी।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल रेंज के जंगल से भटककर एक तेंदुआ रामचन्द्रही गांव के पास मक्के के खेत में चला आया। इसे देखने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग और पशु चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य जांच के दौरान तेंदुए को मृत पाया। इसके बाद टीम ने मृत तेंदुए के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। तेंदुआ नर बताया जा रहा है। रामचन्द्रही गांव की कुछ महिलाएं चरी काटने खेत की तरफ जा रही थीं। इस बीच महिलाओं ने एक व्यक्ति के मक्का के खेत में एक तेंदुए को देखा। महिलाओं ने गांव में पहुंचकर पुरुषों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद तेंदुए को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी。
तेंदुए का रेस्क्यू
ग्रामीणों की सूचना पर रेंजर सुनील राव, वन दारोगा अशोक सिंह, अब्दुल हकीम, डब्लूटीआई के अरशद हुसैन और पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग द्वारा तेंदुआ के रेस्क्यू के लिए पिंजड़ा भी मंगाया गया। इस बीच पशु चिकित्सकों द्वारा रेस्क्यू के पहले उसकी स्वास्थ्य जांच की गई तो वह मृत पाया गया। टीम तेंदुए को पोस्टमार्टम के लिए जंगल में ले गई। पशु चिकित्सक डॉ. वीके सिंह ने बताया कि तेंदुआ बीमार था। मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
पोस्टमार्टम प्रक्रिया
रेंजर सुनील राव ने बताया कि तेंदुआ खेत में मृत अवस्था में पाया गया है। तेंदुआ पहले से बीमार था। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पशु चिकित्सक डॉ. वीके सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम द्वारा मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम किया गया है। इसकी रिपोर्ट तीन दिन बाद आएगी। रिपोर्ट आने के बाद तेंदुए की मौत का कारण मालूम हो सकेगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


