Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsLeopard Alert in Maharajganj Forest Department and Police on High Alert
तेंदुए की निगरानी के लिए वन विभाग और पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

तेंदुए की निगरानी के लिए वन विभाग और पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के मधवलिया रेंज के

Jan 14, 2026 09:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के मधवलिया रेंज के ग्राम बेलहिया में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना के बाद वन विभाग और पुलिस टीम पूरी तरह से सतर्क है। तेंदुए को जंगल के तरफ भेजने के बाद भी ग्रामीणों की सूचना पर ड्रोन से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मधवलिया वन क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि 11 जनवरी को ग्रामीणों से तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद देर रात तक सघन गश्त चलाया गया। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने तेंदुए को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराते हुए जंगल की ओर भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए सोमवार को एक बार फिर एहतियातन बेलहिया गांव और आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बरतते हुए गश्त की गई। ग्रामीणों द्वारा बताए गए संभावित स्थानों पर ड्रोन की मदद से गहन खोजबीन कराई गई, लेकिन कहीं भी तेंदुए की मौजूदगी के कोई साक्ष्य नहीं मिले। वन विभाग की टीम ने इस दौरान ग्रामीणों को तेंदुआ सहित अन्य वन्यजीवों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। उन्हें भीड़ न लगाने, गले में गमछा डालकर घर से बाहर निकलने, अकेले बाहर न जाने तथा किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग या पुलिस को देने की सलाह दी गई।