
पत्रावलियों के स्थानांतरण के विरोध में दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
Maharajganj News - -सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की आम सभा की बैठक में पत्रावली स्थानांतरण का विरोधसिविल कोर्ट महाराजगंज के पारिवारिक न्यायालय की कुछ धाराओं की पत्रावलियों क
महराजगंज, निज संवाददाता। सिविल कोर्ट महाराजगंज के पारिवारिक न्यायालय की कुछ धाराओं की पत्रावलियों के ग्राम न्यायालय नौतनवा एवं निचलौल स्थानांतरण के विरोध में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष करुणाकर पति त्रिपाठी तथा महामंत्री अनूप सिंह के नेतृत्व में आम-सभा की दूसरे दिन की बैठक में जोरदार विरोध किया। आम-सभा की बैठक के दौरान अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने स्थानान्तरण की इस व्यवस्था को महिला वादकारियों को हैरान परेशान करने वाला बताया। अधिवक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया है कि स्थानांतरण की व्यवस्था अव्यावहारिक तथा मानवीय संवेदनाओं के विपरीत है। महिला वादकारियों के मौलिक अधिकारों का हनन भी करता है।
आम-सभा में अधिवक्ताओं इस पक्ष पर बल दिया कि ग्राम न्यायालय की स्थापना न्याय को सहज और सुगम बनाने के उद्देश्य से किया गया है, परंतु स्थानांतरण की व्यवस्था में महिला वादकारियों को दो अलग-अलग शहरों के दो न्यायालयों में भाग दौड़ करना पड़ेगा। क्योंकि पारिवारिक विवाद से संबंधित कुछ वादों की पत्रावलियां सिविल कोर्ट महराजगंज स्थित पारिवारिक न्यायालय में चलेंगी तथा कुछ पत्रावलियां ग्राम न्यायालय नौतनवां एवं निचलौल में चलेंगी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष करुणाकर पति त्रिपाठी एवं महामंत्री अनूप सिंह ने बताया है कि पत्रावलियों के स्थानांतरण की व्यवस्था का विरोध तब तक रहेगा, जब तक न्यायालय महिला वादकारियों के हित के प्रति संवेदनशील एवं व्यवहारिक निर्णय नहीं लिया जाता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




