ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महाराजगंजघरेलू झगड़े में महराजगंज में चाकूबाजी, दो घायल 

घरेलू झगड़े में महराजगंज में चाकूबाजी, दो घायल 

महराजगंज कोतवाली के धनेवा-धनेई में रविवार की शाम को बंटवारा को लेकर एक परिवार में विवाद हो गया। इस दौरान चाकूबाजी हो गई। मारपीट में पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती...

घरेलू झगड़े में महराजगंज में चाकूबाजी, दो घायल 
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,महराजगंज Sun, 01 Nov 2020 09:45 PM
ऐप पर पढ़ें

महराजगंज कोतवाली के धनेवा-धनेई में रविवार की शाम को बंटवारा को लेकर एक परिवार में विवाद हो गया। इस दौरान चाकूबाजी हो गई। मारपीट में पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

धनेवा गांव निवासी एक व्यक्ति दो साल पहले 22 लाख रुपया में जमीन बेचा था। इसको लेकर घर में विवाद शुरू हो गया था।  पत्नी खिलाफ हो गई थी। वह बेचे गए जमीन पर स्टे ले ली। इस वजह से दाखिल खारिज नहीं हो पाया। उसी समय से वह अपने एक बेटे के साथ अलग रहती है, जबकि पति दो बेटे के साथ अलग रहता है। रविवार की शाम को एक बार फिर विवाद शुरू हो गया। 

बताया जा रहा है कि एक लड़का मुर्गा का मीट बेचता है। छूरी से वह हमला कर दिया, जिससे दो लोग घायल हो गए। संयोग से घटना के समय ही कोतवाली पुलिस धनेवा-धनेई में वाहन जांच कर रही थी। हंगामा की सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच मारपीट शांत कराए। दो घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला जानकारी में है। कार्रवाई की जा रही है।
अखिलेश कुमार सिंह, कोतवाल

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें