न्यायालय भवन स्थापना दिवस पर हुआ रामचरित मानस पाठ

Feb 17, 2026 07:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

Maharajganj News - महराजगंज में जिला एवं सत्र न्यायालय के स्थापना दिवस पर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। जिला जज अरविन्द मलिक और अन्य न्यायिक अधिकारियों ने इसमें भाग लिया। अध्यक्ष धीरेन्द्र मिश्रा ने इसे मानव के लिए अनुकरणीय आदर्श जीवन शैली बताया। यह आयोजन न्यायालय भवन की स्थापना का स्मरण दिलाता है।

न्यायालय भवन स्थापना दिवस पर हुआ रामचरित मानस पाठ

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला एवं सत्र न्यायालय महराजगंज के न्यायालय भवन के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में रामचरित मानस पाठ का आयोजन कराया गया। मानस पाठ में मुख्य अतिथि जिला जज अरविन्द मलिक संग अन्य न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने अपने सहभागिता सुनिश्चित की। मानस पाठ में महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी यजमान की भूमिका में हैं। अध्यक्ष धीरेन्द्र मिश्रा ने रामचरित मानस को मानव के लिए अनुकरणीय आदर्श जीवन शैली बताया है। नवीन जनपद महराजगंज के सृजन के बाद जिला एवं सत्र न्यायालय महाराजगंज का न्यायिक कार्य 2 नवंबर 1990 से किराए के भवन में शुरू हुआ।

कालांतर में जिला मुख्यालय में न्यायालय परिसर व न्यायालय भवन के निर्माण के बाद 17 फरवरी 2007 से न्यायालय-भवन में न्यायिक कार्य संपादित होना शुरू हुआ। बार-एसोसिएसन इस दिवस को न्यायालय भवन स्थापना दिवस के रूप में मनाता है। इस अवसर पर बार एसोसिएशन द्वारा रामचरित मानस पाठ का आयोजन कराया गया है। मानस पाठ में बार एसोसिएसन के पूर्व अध्यक्ष शंभू शरण पाण्डेय, करुणाकर त्रिपाठी, इंद्रासन सिंह, जितेंद्र सिंह, हमीदुल्लाह खान, धर्मेंद्र त्रिपाठी, घनश्याम तिवारी रिंकू, अरुण सिंह, अनूप सिंह, सुधांशु पांडेय, रंजीत गुप्ता, वशिष्ठ मिश्रा, अर्चना प्रजापति, मूर्ति नारायण तिवारी, वकील प्रजापति, रमेश मिश्रा, करीम, संतोष श्रीवास्तव सहित अधिवक्ताओं ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;