बस में खड़ी महिला के पर्स से लाखों के जेवरात चोरी

Feb 05, 2026 10:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज में एक महिला की चचेरी बहन की शादी में शामिल होने जा रही थी, तभी बस में उसका लाखों का जेवरात चोरी हो गया। महिला ने बस में पर्स खुला देखा और रोने लगी। पुलिस ने सभी यात्रियों की जांच की, लेकिन जेवरात नहीं मिले। पति ने पुलिस को तहरीर दी है।

बस में खड़ी महिला के पर्स से लाखों के जेवरात चोरी

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मायके में चचेरी बहन की शादी में शामिल होने जा रही महिला का बस में लाखों का जेवरात की चोरी हो गई। स्टेशन से करीम 500 मीटर दूरी पर पहुंची बस में महिला ने पर्स खुला देख रोने लगी। चालक ने बस रोक दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस के सभी यात्रियों की चेकिंग की, लेकिन जेवरात नहीं मिले। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर दी है। नगर पालिका परिषद महराजगंज के चिउरहा निवासी प्रशांत बुधवार की शाम करीब तीन बजे पत्नी नीतू गुप्ता को लेकर बस स्टेशन पर पहुंचा। सात मिनट बाद बस निचलौल के लिए रवाना हो गई।

बस अभी करीब 500 मीटर दूर शहर के नवीन मंडी के पास पहुंची ही थी कि पर्स खुला देख नीतू उसमें रखे छोटे पर्स को ढूंढने लगी। लेकिन जेवरात से भरा छोटा पर्स नहीं मिला। इसे देख नीतू बस में रोने लगी। चालक ने बस रोक दिया। नीतू ने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी। प्रशांत मुख्यालय से तत्काल मौके पर पहुंचा। नगर चौकी पुलिस को सूचना दी। नगर चौकी पुलिस बस के सभी यात्रियों की जांच की, लेकिन जेवरात नहीं मिले। नीतू को साथ लेकर पति पुलिस चौकी पहुंचा और तहरीर दी। उसने बताया कि पत्नी के चचेरी बहन की शादी है। शादी में शामिल होने के लिए बस से सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के चिउटहा के लिए रवाना हुई थी। उन्होंने बताया कि पत्नी ने छोटे पर्स में चार अंगूठी, दो जोड़ी कान की झुमका, दो मंगल सूत्र, एक पतला चेन और 300 रुपये रखकर उसे बड़े पर्स में रखी थी। पत्नी को घर से बस स्टेशन ले गया। स्टेशन पर पत्नी गेट पर कुछ देर खड़ी रही। तीन बजे बस रवाना हुई। यात्रियों से बस भरा था। ऐसे में पत्नी कुछ देर के लिए बस में खड़ी थी। नगर चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र जैन ने बताया कि तहरीर मिली है। बस के सभी यात्रियों की जांच भी की गई। सीसीटीवी कैमरे से जांच की जा रही है। एसओजी को भी सूचना दी गई है। हर एंगल से जांच शुरू कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।