पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी सम्मानित, खिले चेहरे
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जमुना प्रसाद शम्भू प्रसाद इंटर कॉलेज टीकर छावनी में परीक्षाफल
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जमुना प्रसाद शम्भू प्रसाद इंटर कॉलेज टीकर छावनी में परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रबंधक संध्या त्रिपाठी ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान पुरस्कार पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे।समारोह में कक्षा 1 से 11 तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कक्षा 1 में खाब्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 6 से 11 तक के विद्यार्थियों में श्वेता तिवारी, काव्यायनी, अनन्या, छाया, स्मिता, अमृता, बेबी, अंकिता, सुनैना, राधिका एवं बजरंगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कक्षा 9 में रोहनी, नीलम एवं मानसा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय का ओवरऑल टॉपर कक्षा 6 का छात्र वीर शिवाजी रहा, जिसे विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रबंधक संध्या त्रिपाठी ने बच्चों को आगे बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


