Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsInvestigation Launched into MGNREGA Park in Bhadiya Maharajganj
मनरेगा पार्क निर्माण की जांच करने पहुंची टीम

मनरेगा पार्क निर्माण की जांच करने पहुंची टीम

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज के निचलौल ब्लॉक के भेड़िया गांव में मनरेगा पार्क के निर्माण की जांच की गई। डीएम संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर जांच समिति ने पार्क स्थल का निरीक्षण किया और निर्माण की गुणवत्ता, भुगतान का विवरण और नियमों के उल्लंघन की जांच की। यह मामला गंभीर पाया गया है।

Jan 06, 2026 12:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल ब्लॉक के ग्राम पंचायत भेड़िया में बने मनरेगा पार्क के मामले में टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। डीएम संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर गठित जांच समिति ने पार्क स्थल का गहन निरीक्षण किया। जांच टीम का नेतृत्व डीसी मनरेगा गौरवेंद्र सिंह ने किया, जबकि तकनीकी परीक्षण के लिए सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मन्नू चौधरी भी मौजूद रहे। दोपहर करीब एक बजे जांच टीम भेड़िया गांव पहुंची और पार्क में कराए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन शुरू किया। अधिकारियों ने पार्क की वर्तमान स्थिति, निर्माण की गुणवत्ता और कार्य की वास्तविकता का मौके पर निरीक्षण किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जांच के दौरान अधिकारियों ने मनरेगा योजना से संबंधित तीन अलग-अलग स्टीमेट और फाइलें तलब कीं, जिनके तहत करीब 32 लाख रुपये के भुगतान का विवरण दर्ज है। इसके अलावा ग्राम पंचायत की वह फाइल भी मंगाई गई, जिससे 1.34 लाख रुपये मिट्टी भराई और 85 हजार रुपये मजदूरी के भुगतान किए जाने का विवरण है। अधिकारियों ने एक ही मनरेगा पार्क में मनरेगा मद से 5.28 लाख समतलीकरण के नाम पर खर्च दिखाने और उसी कार्य के लिए ग्राम निधि से दोहरी मजदूरी व मिट्टी भुगतान किए जाने को लेकर पूछताछ की। साथ ही ग्राम निधि के खाते से गांव के तीन व्यक्तियों के निजी खातों में छह बार में कुल 5,09,580 रुपये का भुगतान मिट्टी, राबिश व अन्य मदों के नाम पर किए जाने का मामला भी जांच के दायरे में आया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ग्राम पंचायत द्वारा किसी भी निजी व्यक्ति के खाते में भुगतान किया जाना नियम के विरुद्ध है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। डीसी मनरेगा ने बताया कि भौतिक सत्यापन कर लिया गया है।