Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsIntensifying Politics Ahead of Panchayat Elections in Maharajganj
पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में सियासत गरम, खूब हो रही शिकायत

पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में सियासत गरम, खूब हो रही शिकायत

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। शिकायतों की संख्या बढ़ने पर डीएम ने दो प्रधानों को नोटिस जारी किया है। चुनाव में समय से कराने के लिए मतदाता पुनरीक्षण शुरू हो गया है। संभावित उम्मीदवारों ने लोगों से मिलने का कार्य तेज कर दिया है।

Dec 09, 2025 09:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम पंचायतों में सियासत तेज हो गई है। आरक्षण को लेकर भी बहस छिड़ी है। इसके साथ ही वर्तमान प्रधान के खिलाफ शिकायतों की संख्या भी बढ़ने लगी है। हाल ही में शिकायत के बाद हुई जांच में डीएम ने दो प्रधानों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं शासन ने पिछली पंचायत चुनाव के बैठक व कार्यकाल समाप्त होने की तिथि भी मांगा है, जिससे उम्मीद जताया जा रहा है कि जून व जुलाई के पहले पंचायत चुनाव पूरा करा लिया जाएगा। पिछला त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अप्रैल से शुरू होकर मई 2021 में समाप्त हुआ था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसमें प्रधान व सदस्य का कार्यकाल जून व जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्रू का कार्यकाल जुलाई 2026 में पूरा होगा। चुनाव को समय से कराने के लिए ग्राम पंचायतों के परिसीमन की कार्यवाही पूरी हो गई है। अब 19 अगस्त से मतदाता पुनरीक्षण भी शुरू हो गया है। 23 दिसंबर को मतदाता सूची का अनंतिम सूची और छह फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। संभावित उम्मीदवारों ने लोगों से मिलने जुलने का कार्य तेज कर दिया है। वर्तमान प्रधान अपने किए गए विकास गिना रहे हैं। वहींनए संभावित उम्मीदवार उनके वर्तमान प्रधानों के कार्यों की पोल खोलने के लिए शिकायतें शुरू कर दिए हैं। हाल ही में दो गांवों की हुई शिकायत के बाद दोनों गांव के प्रधानों पर धनराशि हड़पने की जांच हुई। जिसमें वित्तीय अनियमितता मिलने पर डीएम ने दोनों गांव सोनबरसा व सिसवनिया विशुन के प्रधानों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिला तो चुनाव से पहले ही इन आरोपित प्रधानों को पदच्युत किया जा सकता है। इसके अलावा दर्जनों गांवों की जांच अभी चल रही है। जांच पूरी हुई तो कई प्रधानों की मुसीबत बढ़ सकती है। डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि शासन से पंचायत चुनाव के गठन, प्रथम बैठक व कार्यकाल समाप्त होने की सूचना मांगी गई है। गांवों से मिल रही शिकायतों का निष्पक्षता से जांच कराया जा रहा है। 2021 में 27588 लोग लड़े थे चुनाव 2021 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान के 882, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1166 ग्राम पंचायत सदस्य के 10172, जिला पंचायत सदस्य के 47 पदों के लिए 3028 बूथों पर मतदान हुआ था। इसमें सभी पदों को मिलाकर कुल 27588 उम्मीदवार चुनाव लड़े थे। इसमें प्रधान के 5722, बीडीसी के 6248 , ग्राम पंचायत सदस्य के 14852, जिला पंचायत सदस्य के 766 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजामा रहे थे। इसमें 18 लाख 70 हजार 370 मतदाताओं के सापेक्ष 71.02 मतदाताओं ने मतदान किया था।