कड़ी धूप ने झुलसाया, पारा 32 डिग्री

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

-कई दिनों से हो रही रही तीखी धूप ने किया बेहालदाता।कड़ी धूप ने बुधवार को पूरे जिले को परेशान किया। मई महीने में मौसम के उठापठक के बाद धूप की तपिश ने

कड़ी धूप ने झुलसाया, पारा 32 डिग्री

महराजगंज, निज संवाददाता। कड़ी धूप ने बुधवार को पूरे जिले को परेशान किया। मई महीने में मौसम के उठापठक के बाद धूप की तपिश ने अपना तेवर फिर दिखा दिया है। पारा फिर 32 डिग्री तक पहुंच गया।बुधवार की सुबह में बूंदाबांदी होने के बाद तीखी धूप ने परेशानी को बढ़ा दिया। धूप की तपिश पूरा दिन जारी रह रहा है। कड़ी धूप के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज महराजगंज के मौसम वैज्ञानी डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि बेमौसम बारिश के बाद तेज धूप ने फिर अपना तेवर दिखा दिया है।

कुछ दिनों तक अभी इसी प्रकार का मौसम रहने की प्रबंल संभावना नजर आ रही है।कड़ी धूप के बीच झुलसा रही गर्म हवाएंबेमौसम बारिश के बाद धूप तल्ख होती जा रही है। वहीं पूर्वी हवाओं के चलने के बाद भी गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं। बुधवार को तेज धूप ने लोगों को काफी बेहाल किया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।