अमेरिका-भारत कृषि डील के विरोध में गरजे भाकियू कार्यकर्ता

Feb 12, 2026 05:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज में भारतीय किसान यूनियन ने अमेरिका-भारत कृषि व्यापार समझौते के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने समझौते को देश के कृषि आधारित जनसंख्या के लिए खतरनाक बताया और इसके तुरंत निरस्त करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे आंदोलन तेज करेंगे।

अमेरिका-भारत कृषि डील के विरोध में गरजे भाकियू कार्यकर्ता

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अमेरिका-भारत कृषि व्यापार समझौते के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राम अशीष की अगुवाई में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आयोजित देशव्यापी आंदोलन के तहत कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। खेती, बीज व दुग्ध उत्पादन पर खतरा बताते हुए समझौता तत्काल रद्द करने की मांग की। जिलाध्यक्ष रामअशीष ने कहा प्रस्तावित कृषि व्यापार समझौता देश की लगभग 70 प्रतिशत कृषि आधारित आबादी के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। उनका आरोप है कि पहले से बाजार की अनिश्चितता, बढ़ती लागत व कर्ज के बोझ से जूझ रहे किसानों की स्थिति इस समझौते के लागू होने पर और गंभीर हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि भारत अमेरिकी कृषि उत्पादों पर शून्य प्रतिशत आयात शुल्क लागू करता है, जबकि अमेरिका भारतीय उत्पादों पर 18 प्रतिशत टैरिफ वसूलता है, तो यह पूरी तरह असमान व अन्यायपूर्ण व्यवस्था होगी। इससे भारतीय कृषि उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे और घरेलू बाजार भी प्रभावित होगा। जिला संरक्षक सुरेशचंद्र सहानी ने कहा अमेरिका में किसानों को भारी सब्सिडी व सरकारी संरक्षण मिलता है, जबकि भारत जैसे कृषि प्रधान देश में किसानों को अपेक्षाकृत सीमित सहायता मिलती है। ऐसे में यह समझौता छोटे व सीमांत किसानों की आजीविका, बीज उत्पादन, दुग्ध व्यवसाय व पारंपरिक खेती पर सीधा असर डाल सकता है। मंडल अध्यक्ष सतीश चंद्र ओझा ने कहा केंद्र सरकार से प्रस्तावित समझौते को तत्काल निरस्त करने की मांग की, उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों की अनदेखी की गई तो भाकियू आंदोलन करेंगी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पनियरा राजेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष फरेंदा हरिश्चंद्र पांडेय, संगठन मंत्री मुराली प्रसाद धारिया, ब्लॉक अध्यक्ष फरेंदा जगदीश सहानी सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।