India-Nepal Friendship Festival to Strengthen Cultural Ties and Heritage साझा संस्कृति के रंग बिखेरेंगे भारत-नेपाल के कलाकार, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsIndia-Nepal Friendship Festival to Strengthen Cultural Ties and Heritage

साझा संस्कृति के रंग बिखेरेंगे भारत-नेपाल के कलाकार

Maharajganj News - भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है। यह महोत्सव 11 फरवरी को महराजगंज में होगा, जहां दोनों देशों के कलाकार लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजMon, 10 Feb 2025 12:52 PM
share Share
Follow Us on
साझा संस्कृति के रंग बिखेरेंगे भारत-नेपाल के कलाकार

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने और साझा विरासत को संजोने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग द्वारा भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह सांस्कृतिक यात्रा 11 फरवरी को दोपहर 2 बजे जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महराजगंज पहुंचेगी, जहां दोनों देशों के कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

एसडीएम सदर रमेश कुमार ने बताया कि यह सांस्कृतिक यात्रा सिद्धार्थनगर से प्रारंभ होकर महाराजगंज, कुशीनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी से गुजरते हुए 23 फरवरी को पीलीभीत में संपन्न होगी। इस यात्रा के माध्यम से दोनों देशों के कलाकार तराई के जनपदों की सांस्कृतिक एवं गौरवशाली विरासत को सुदृढ़ बनाने का संदेश देंगे।

लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक फ्यूजन की प्रस्तुति

महोत्सव के दौरान भारत और नेपाल के कलाकारों द्वारा संगीत, लोकगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक परिधान प्रदर्शन और भारत-नेपाल फ्यूजन बैंड शो भी आकर्षण का केंद्र होगा। इसके अलावा, नृत्य वाटिका में रघुनंदन और समुद्रमंथनम जैसे पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुतियां भी देखने को मिलेंगी।

चित्र प्रदर्शनी और विशेष प्रस्तुति

भारत-नेपाल की संस्कृतिक चित्र प्रदर्शनी भी महोत्सव का एक विशेष आकर्षण होगी, जिसमें दोनों देशों की कला और परंपरा को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही, बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका अनुपमा राग अपनी सुरीली प्रस्तुति से इस महोत्सव को और भी यादगार बनाएंगी। एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि इस सांस्कृतिक यात्रा से भारत-नेपाल की मित्रता को नया आयाम मिलेगा। भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। यह महोत्सव दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और आपसी सौहार्द को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस तरह के आयोजन से न केवल संस्कृति का प्रचार-प्रसार होगा बल्कि सीमावर्ती इलाकों के लोगों को आपसी भाईचारे और समन्वय का संदेश भी मिलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें