India-Nepal Border Opens Late to Ease Truck Jam Amid Heavy Congestion मालवाहकों का जाम कम करने के लिए दो घंटे अधिक खुली भारत-नेपाल सीमा, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsIndia-Nepal Border Opens Late to Ease Truck Jam Amid Heavy Congestion

मालवाहकों का जाम कम करने के लिए दो घंटे अधिक खुली भारत-नेपाल सीमा

Maharajganj News - महराजगंज में भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर पिछले 12 दिनों से मालवाहक वाहनों का जाम लगा हुआ है। इसे देखते हुए शनिवार रात 12 बजे तक सीमा खोलने का निर्णय लिया गया है। लगभग 2000 ट्रक जाम में फंसे हैं, और...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSun, 21 Sep 2025 02:08 PM
share Share
Follow Us on
मालवाहकों का जाम कम करने के लिए दो घंटे अधिक खुली भारत-नेपाल सीमा

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर बीते 12 दिनों से मालवाहक वाहनों के जाम को देखते हुए शनिवार को आधी रात तक बॉर्डर खोले रखने का निर्णय लिया गया। इसके अनुसार रात 12 बजे तक मालवाहक नेपाल में प्रवेश करेंगे। सामान्य दिनों में सीमा पर रात 10 बजे तक ही वाहनों का आवागमन होता है। शनिवार की शाम भारतीय सीमा में मालवाहकों के जाम की समस्या को देखते हुए भारत और नेपाल के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें शनिवार की रात 12 बजे तक सीमा खोलने पर सहमति बनी। सोनौली बॉर्डर से 12 किलोमीटर लंबे जाम में करीब 2000 ट्रक फंसे हैं।

दिल्ली, कोलकाता, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, कानपुर सहित कई राज्यों की गाड़ियां जाम में फंसी हैं। बारिश के कारण नेपाल के बेलहिया कस्टम परिसर में जगह नहीं होने के कारण गाड़ियां रुक नहीं पा रही हैं। जैसे-जैसे जगह मिल रही है, गाड़ियां नेपाल जा रही हैं। सोनौली कोतवाल अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि भारतीय सीमा में मालवाहकों के जाम की समस्या को देखते हुए दोनों देशों के अधिकारियों ने शनिवार को रात 12 बजे तक सीमा खोलने का निर्णय लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।