बागापार चौराहे पर सांड़ों का आतंक, शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज के बागापार चौराहे पर छुट्टा सांड़ों और पशुओं का आतंक बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने बीडीओ से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यदि पांच दिनों में समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे डीएम कार्यालय पहुंचकर अपनी आवाज उठाएंगे। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि छुट्टा पशुओं के कारण सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही हैं।

बागापार चौराहे पर सांड़ों का आतंक, शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर विकास खंड क्षेत्र के बागापार चौराहे पर छुट्टा सांड़ों और पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। करीब 20 दिन पूर्व इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि पांच दिनों में इस समस्या से निजात नहीं मिली तो वे डीएम कार्यालय पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।ग्रामीणों के अनुसार बागापार चौराहे और आसपास के क्षेत्रों में दर्जनों छुट्टा पशु दिनभर सड़कों पर घूमते रहते हैं। कई बार सांड़ों के आपसी संघर्ष के कारण राहगीरों और दुकानदारों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ता है।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि अचानक सड़क पर दौड़ते सांड़ों की वजह से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। उमेश मिश्रा, बाबूनंदन सहानी, दृगपाल चौधरी, काशी प्रसाद, पुरुषोत्तम गुप्ता, सुरेंद्र मोदनवाल, बनारसी वर्मा, दिलीप कुमार, निरंतर और रमेश चौधरी समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए बीडीओ सदर से शिकायत की गई थी। अधिकारियों ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक न तो पशुओं को गोसदन भेजा गया और न ही कोई प्रभावी व्यवस्था की गई। लोगों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है, ताकि आमजन को इस समस्या से राहत मिल सके।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।