बदले मौसम में डायरिया की चपेट में मासूम
Maharajganj News - महराजगंज में गर्मी बढ़ने के साथ ही बच्चों में डायरिया के मामले बढ़ रहे हैं। अस्पताल में पांच बच्चे गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि साफ-सफाई और सही देखभाल से बच्चों को बीमारियों से बचाया जा सकता है। प्राथमिक इलाज के बाद बच्चों की हालत में सुधार हो रहा है।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गर्मी की दस्तक से डायरिया होने की आशंका अधिक हो गई है। विशेषकर मासूम बहुत जल्द इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इमरजेंसी में पहुंचे पांच मासूमों को आईसीयू में भेज दिया गया। आईसीयू में भर्ती दस मासूमों पांच उल्टी-दस्त से पीड़ित शामिल हैं। इनमें दो मासूमों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।जिला अस्पताल के ट्रॉमा/इमरजेंसी में रविवार को दोपहर तक 49 मरीज पहुंचे थे। इनमें पांच उल्टी-दस्त से मासूम पीड़ित शामिल थे। प्राथमिक इलाज के बाद इन मासूमों को आईसीयू में भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है।
इनमें दो मासूमों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। ट्रॉमा सेंटर में पहुंचे बैरिया निवासी श्यांश (4), श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के आयुष्मान चौहान (4) और सदर कोतवाली क्षेत्र के कांध निवासी श्रीराम (5) और दुबौली निवासी धैर्य (2) का प्राथमिक इलाज के बाद हालत में सुधार नही होने पर आईसीयू में भर्ती किया गया। इनमें श्यांश और आयुष्मान चौहान की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। इसी तरह घुघली थानाक्षेत्र के रजवल निवासी अनन्य (4) ठूठीबारी क्षेत्र के सड़कहवा निवासी शिवांस (2) और श्यामदेउरवा क्षेत्र के सिरसिया निवासी अब्बाह(3) सहित दस मासूम आईसीयू में भर्ती है। प्राथमिक इलाज के बाद मासूमों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।सावधानी बरत मासूमों को बीमार होने से बचा सकते हैं अभिभावकजिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश रमन ने बताया कि बदले मौसम में विशेषकर बच्चों का स्वास्थ्य तेजी से प्रभावित हो रहा है। मासूम उल्टी-दस्त की चपेट में आ रहे हैं। बीमारी से बच्चों को बचाने के लिए उनकी देखभाल करना जरूरी है। साफ-सफाई से स्तनपान कराएं। घर का ताजा भोजन दें। स्वास्थ्य प्रभावित होने पर तत्काल डॉक्टर से सलाह लें।बदले मौसम में लोगों का स्वास्थ्य तेजी से प्रभावित हो रहा है। विशेषकर मासूम उल्टी-दस्त की चपेट में रहे हैं। प्राथमिक इलाज के बाद सभी मासूमों की हालत में सुधार हो रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों से इलाज के बारे में हर रोज जानकारी ली जा रही है।डॉ. एके द्विवेदी, सीएमएस
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


