शहर में आफलाइन से अधिक ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा कर रहे शहरवासी
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डिजिटल लेनदेन को लेकर शहरवासियों में जागरूकता बढ़ी है। ऐसे में

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डिजिटल लेनदेन को लेकर शहरवासियों में जागरूकता बढ़ी है। ऐसे में शहरवासी हाउस टैक्स जमा करने में ऑफ लाइन की जगह ऑनलाइन भुगतान करे में अधिक सक्रिय है। चार हजार मकान मालिकों में तीन हजार ऑनलाइन भुगतान किया है। नगर पालिका प्रशासन शत-प्रतिशत शहरवासियों को ऑनलाइन भुगतान करने के लिए जागरूक करेगी। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाएगी।69 हजार आबादी वाले नगर पालिका परिषद महराजगंज में 25 वार्ड हैं। गांव से वार्ड बने मोहल्लेवासियों को छोड़कर करीब चार हजार मकान मालिक हाउस टैक्स जमा कर रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में इन मकान मालिकों ने हाउस टैक्स जमा किया है।
इनमें सबसे अधिक तीन हजार मकान मालिकों ने घर बैठे ऑनलाइन हाउस टैक्स का भुगतान किया है। जबकि एक हजार मकान मालिकों ने ऑफलाइन हाउस टैक्स जमा किया है। इन सभी मकान मालिको ब्यौरा नगर पालिका प्रशासन दर्ज किया है। ऑफलाइन हाउस टैक्स जमा कर रहे मकान मालिकों को ऑनलाइन भुगतान करने के लिए नगर पालिका प्रशासन जागरूक करेगी। इसके लिए नगर पालिका की टीम इन मकान मालिकों के घर पहुंचेगी। घर पर ही उन्हे ऑनलाइन भुगतान करने की जानकारी देने के साथ ही प्रेरित करेगी।गांव से वार्ड बने मोहल्लेवासियों को भी देना पड़ेगा हाउस टैक्सगांव से वार्ड बने मोहल्ले के लोग अभी हाउस टैक्स जमा नही कर रहे हैं। इसे लेकर नगर पालिका प्रशाासन सख्त हो गई है। शहरी सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही मोहल्लेवासियों पर हाउस टैक्स जमा करने के लिए दबाव बनाना शुरू करेगी।हाउस टैक्स निर्धारण के पहले इन मोहल्लों में पहुंचेगी शहरी सुविधानगर पालिका प्रशासन गांव से वार्ड बने मोहल्लेवासियों को शहरी सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश तेज कर दी है। इन मोहल्लों में शहरी बिजली उपलब्ध करा चुकी है। साफ-सफाई कार्य भी करा रही है। लेकिन सड़क और पानी की सुविधा उपलब्ध नही कराया है। इन मोहल्लों में सड़क और पानी पाइप बिछाने के लिए टेंडर निकाला है। बहुत जल्द सड़क निर्माण के साथ ही पानी पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो जाएगा।आधे से अधिक शहरवासी ऑनलाइन टैक्स जमा कर रहे हैं। ऑफलाइन हाउस टैक्स जमा कर रहे मकान मालिकों को ऑनलाइन भुगतान के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए टीम उनके घर पहुंचकर जागरूक करेगी।आलोक कुमार, ईओ-महराजगंज
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


