Maharajganj News: बारिश में सर्पदंश पीड़ितों में इजाफा, एक दिन में पांच को डंसा

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: महराजगंज में बारिश के बाद उमस भरी गर्मी में सांप के काटने की घटनाएँ बढ़ गई हैं। एक दिन में पांच लोगों को सांप ने डंस लिया है, जिसमें एक महिला की हालत गंभीर है। डॉक्टर लोगों को सर्पदंश से बचने के उपाय बताने में जुटे हैं।

बारिश में सर्पदंश पीड़ितों में इजाफा, एक दिन में पांच को डंसा
बारिश में सर्पदंश पीड़ितों में इजाफा, एक दिन में पांच को डंसा

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बारिश के बीच उमस भरी गर्मी में सांप के काटने की घटनाओं में इजाफा हो गया है। एक दिन में पांच लोगों को सांपों ने डंस लिया। इसमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर सर्पदंश से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

बारिश के कारण सांपों की गतिविधि

बारिश के बाद उमस भरी गर्मी अधिक हो गई है। इतना ही नहीं बारिश से जल-भराव हो गया है। ऐसे में सांप बिल से बाहर आ गए हैं। खेत की मेढ़ से लेकर ठंडे जगह की तलाश में घर में प्रवेश कर जा रहे है और संपर्क होते ही काट ले रहे हैं। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के उसरहवा निवासी गुड्डी साहनी रविवार को घर में खाना पका रही थी। चूल्हा के पास बिल से निकला सांप काट लिया। घरवाले उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। एंटी स्नेक विनम का पांच वायल चढ़ने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नही हो रहा था। डॉक्टर उसकी हालत नाजुक बता रहे हैं। इसी तरह सदर कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी खुर्द निवासी पुनीता व बसंतपुर राजा निवासी नेहा, सिंदुरिया क्षेत्र के रामपुर कला निवासी दिनेश और इसी थाना क्षेत्र के पड़वनिया निवासी पारस को सांप काट लिया। घरवाले उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। प्राथमिक इलाज के बाद इन सभी सर्पदंश पीड़ितों की हालत में सुधार हो रहा है। देर शाम इन पीड़ितों को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

सांप से बचने के उपाय

अंधेरे में चलने से बचें। चारपाई से उतरने से पहले नीचे देख लें। घास व झाड़ियों से जाने से बचें। घर में साफ-सफाई रखें। बिल नही होने दें। चूहों को घर से दूर रखें। घर के आसपास फिनाइल या कार्बोलिक एसिड का छिड़काव करें।

सर्पदंश के मामलों में चिकित्सा

ट्रामा सेंटर के ईएमओ डॉ. सर्वेश प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में सबसे अधिक सर्पदंश से पीड़ित पहुंचे थे। इनमें एक महिला की हालत गंभीर हैं। अन्य पीड़ितों का प्राथमिक इलाज के बाद हालत में सुधार हो रहा है। देर शाम इन पीड़ितों को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। विस्तर से नीचे उतरने के पहले बल्ब जलाने, खेत में सावधानी से कार्य करने की सलाह दी जा रही है।

सवाल और जवाब

✦महराजगंज में सांप काटने की कितनी घटनाएँ हुईं हैं?−
एक दिन में पांच लोगों को सांपों ने डंस लिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: बारिश में सर्पदंश पीड़ितों में इजाफा, एक दिन में पांच को डंसा