ठंड में बढ़े हृदयरोगी, हर दिन चार से पांच मरीज पहुंच रहे
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठंड के मौसम में हृदयरोगियों की संख्या बढ़ रही है। इस
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठंड के मौसम में हृदयरोगियों की संख्या बढ़ रही है। इस समय जिला अस्पताल में हर दिन चार से पांच हृदयरोगी पहुंच रहे हैं। इन मरीजों को इलाज के साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रंजन कुमार सिंह कहते हैं कि ठंड के मौसम में हृदयरोगियों को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। हृदयरोगी गर्म कपड़े पहनें तथा ठंड पदार्थों के सेवन से बचें। हृदयरोगी खानपान में विशेष सावधानी बरतें। असंतुलित खानपान से सुगर बढ़ जाता है। ज्यादा नमक खाने से बीपी बढ़ जाता है। घर से बाहर निकलते समय एकल मोटा कपड़ा पहनने के बजाय कई स्तर के कपड़े ठीक से पहन कर निकलें। ठंड से बचाव बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हृदयरोगी ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें तथा कान में टोपी और मफलर लगाएं। नियमित बीपी चेक कराते रहें। ठंड में लोग पानी कम पीते हैं, लेकिन कम से दो तीन लीटर पीना जरूरी है। पानी गर्म करके ही पीना चाहिए।
स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं
हृदय रोग से बचने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाना चाहिए। नमक का सेवन कम करना चाहिए। धूम्रपान छोड़ देना चाहिए। शराब के सेवन से बचना चाहिए। दवा का नियमित सेवन करते रहना चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।