Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsInauguration of New Wedding Halls in Basantpur and Hariharpur by MLA Jaymangal Kannaujia
बसंतपुर व हरिहरपुर में विवाह भवनों का हुआ लोकार्पण

बसंतपुर व हरिहरपुर में विवाह भवनों का हुआ लोकार्पण

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज में विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने बसंतपुर और हरिहरपुर में नवनिर्मित विवाह भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि यह भवन केवल विवाह समारोह के लिए नहीं, बल्कि अन्य सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी उपयोगी होगा।

Feb 05, 2026 10:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मिठौरा बलाक के बसंतपुर व हरिहरपुर में नवनिर्मित विवाह भवन का सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने लोकार्पण किया। पूजन-अर्चन के बीच लोकार्पण अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्ता व जिला महामंत्री ओमप्रकाश पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। विवाह भवनों के बन जाने से लोगों को बहुत सहूलियत होगी। विधायक ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है, जो कभी रुकती नहीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी क्रम में आज ग्राम सभा बसंतपुर और हरिहरपुर ग्राम सभा को यह आधुनिक विवाह भवन समर्पित किया गया है, जो ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग थी। कहा कि यह भवन न केवल विवाह समारोह बल्कि अन्य सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा। अंत में विधायक ने परिसर का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को भवन के समुचित रखरखाव एवं बेहतर उपयोग के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रधान सच्चिदानंद मौर्य, रघुनाथ पटेल, मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल, विजय गौड़, मंडल महामंत्री घरभरन मौर्य आदि ने कहा कि विवाह भवन लोगों के लिए बड़ी सौगात है।