खेत में लगी फसल में ही खनन के लिए लगा दी तीन जेसीबी मशीन
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा थाना क्षेत्र के चड़लहा गांव में एक सड़क निर्माण के
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा थाना क्षेत्र के चड़लहा गांव में एक सड़क निर्माण के कार्य में लगने वाली मिट्टी के लिए किसान के खेत में तीन जेसीबी मशीन लगा दी गई। जेसीबी से 8 फिट गड्ढा खोदकर मिट्टी का खनन कर लिया गया। किसान जब तक कुछ जान पाता तब तक उसकी फसल भी बरबाद हो गई। पीड़ित किसानों ने स्थानीय प्रशासन व मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर पूरे मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।प्रशासन ने अवैध खनन पर जहां पूरी तरह रोक लगा रखी है, वहीं कुछ लोग मनमानी कर खनन को अंजाम दे रहे हैं।
किसान के खेत में लगी फसल को बर्बाद कर जिस तरह जेसीबी मशीन लगाकर खनन किया गया है, वह खुद में आश्चर्य में डालने वाली है। मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर किसान रामलाल चौहान एवं बैजनाथ चौहान ने बताया है कि उसके खेत के निकट से गुजरने वाली सड़क को चौड़ीकरण किया गया है। इसे पक्की सड़क बनाने की स्वीकृति मिली है। इसमें उन लोगों द्वारा अपने खेत की जमीन भी दे दी गई है। सड़क बनाने में किसी को कोई आपत्ति भी नहीं है। बावजूद सड़क निर्माण में लगने वाली मिट्टी खेत में लगी फसल को नष्ट कर जेसीबी मशीन से 8 फिट का गहरा गड्ढा खोदकर मिट्टी खनन कर लिया गया। किसानों ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने और नुकसान हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


