इग्नू में प्रवेश तिथि 26 तक बढ़ी

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तिथि बढ़ाकर 26 अप्रैल कर दी गई है। यह जानकारी प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा और समन्वयक डॉ. विजय आनंद मिश्रा ने दी। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इग्नू में प्रवेश तिथि 26 तक बढ़ी

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज महराजगंज में अध्ययन केंद्र इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश की तिथि बढ़कर 26 अप्रैल हो गई है।प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा और समन्वयक डॉ. विजय आनंद मिश्रा ने बताया कि इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली के अध्ययन केन्द्र जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज महराजगंज में स्नातक कला, स्नातक पर्यटन, स्नातकोत्तर शिक्षा शास्त्र और प्राचीन इतिहास, स्नातकोत्तर संस्कृत कोर्सेस में प्रवेश की तिथि बढ़ाकर 26 अप्रैल कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इग्नू में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर या इग्नू के साइट पर जाकर प्रवेश ले सकते हैं l

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।