प्रशासक नियुक्त किए जाने के बाद प्रधानों ने किया विधायकों का सम्मान

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासन नियुक्त होने के प्रधानों ने घुघली ब्लाक में सम्मान समारोह आयोजित किया। प्रदेश सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए प्रधानों ने विधायकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रशासक नियुक्त किए जाने के बाद प्रधानों ने किया विधायकों का सम्मान

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासन नियुक्त होने के बाद प्रधानों ने घुघली ब्लाक में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय का स्वागत करते हुए सम्मानित किया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़े बजवाए गए।

सम्मान समारोह का आयोजन

इस दौरान प्रशासक बनाए गए प्रधानों ने प्रदेश सरकार के इस निर्णय को ग्रामीण विकास की निरंतरता बनाए रखने वाला कदम बताते हुए विधायकों के प्रति आभार व्यक्त किया। पनियरा विधायक ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार के इस निर्णय से गांवों में चल रही विकास योजनाएं बिना किसी बाधा के जारी रहेंगी तथा जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता रहेगा। सदर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी प्रशासकों से ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय पूरी तरह जनहित में है।

Voice of UP

विकास की निरंतरता

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की गति बनी रहे, इसके लिए प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने का निर्णय अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। संचालन सहायक विकास अधिकारी सहकारिता कमलेश शाही ने किया। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल ने विधायक सदर व पनियरा विधायक को स्मृति चिह्न दिया। प्रशासक संघ के ब्लाक अध्यक्ष राजाराम गुप्ता ने सभी प्रशासकों की ओर से अतिथितयों को सम्मानित किया। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, सिद्धार्थ सिंह, बीडीओ राहुल सागर, रवि कुमार पांडेय, मनोज जायसवाल, श्रीकांत कन्नौजिया, ओमप्रकाश कन्नौजिया, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश जायसवाल, सुरेंद्र गुप्ता, चतुर्भुजा सिंह, अशोक जायसवाल, बैजनाथ गुप्त, बंटी पटेल, श्यामबदन यादव, रामवृक्ष यादव, नागेश्वर मिश्रा, श्रीनिवास सिंह, रामसूरत सिंह, रामाज्ञा चौधरी, काशीनाथ चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

महत्वपूर्ण प्रश्न

किसने सम्मान समारोह का आयोजन किया?
प्रशासन नियुक्त होने के प्रधानों ने सम्मान समारोह का आयोजन किया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।