ताइक्वांडो में चमके जीएसपी स्कूल के खिलाड़ी, 18 बच्चों को बेल्ट व प्रमाण पत्र
Maharajganj News - महराजगंज के जीएसपी कॉन्वेंट स्कूल में खेल प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ताइक्वांडो में सफलता हासिल करने वाले 18 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और नई बेल्ट प्रदान की गई। विद्यालय के प्रबंधक ने शिक्षा के साथ खेलों में दक्षता के महत्व पर जोर दिया। खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और सभी ने उनकी उपलब्धियों पर खुशी व्यक्त की।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चौक स्थित जीएसपी कॉन्वेंट स्कूल केवलापुर कला में खेल प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महराजगंज डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में सफलता हासिल करने वाले विद्यालय की 18 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं नई बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार जायसवाल ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि आज के दौर में शिक्षा के साथ खेलों में दक्षता भी जरूरी है। ताइक्वांडो जैसे खेल बच्चों को न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि आत्मरक्षा और आत्मविश्वास भी सिखाते हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना है, ताकि वे भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकें। प्रशिक्षक रिजवान अहमद फैजी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नई उपलब्धि हासिल की। व्हाइट बेल्ट से येलो बेल्ट में सुशांत भारती, कार्तिक राय, श्रेया यादव, संजना चौहान, जानसन कुमार, सिमरन गुप्ता, पलक द्विवेदी, दीपांशु, प्रेमसागर और लवनीश प्रजापति ने सफलता पाई। येलो बेल्ट से ग्रीन बेल्ट में अंकिता मौर्या, दिव्यांशु कन्नौजिया, अंशिका मद्धेशिया, आरोही कन्नौजिया, आयुष गुप्ता और रुकैया खातून शामिल रहीं। वहीं ग्रीन बेल्ट से ग्रीन-1 बेल्ट में आराध्या जायसवाल और अंजली विश्वकर्मा ने सफलता हासिल की। समारोह में पूजा मद्धेशिया, गिरिजेश कुमार, पुष्पा चौधरी सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। सभी ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


