Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsHoli Celebration on Jummah Special Friday Prayer Timing Announced
होली के दिन रोजेदार दो बजे पढ़ेंगे जुमे की नमाज
Maharajganj News - महराजगंज में मदरसा जामिया रजिया नुरुल उलूम के प्रबंधक शमसुल हुदा खान ने बताया कि इस बार रमजान के दूसरे जुमे की नमाज का समय दो बजे रखा गया है, क्योंकि इसी दिन होली का त्योहार भी है। उन्होंने रोजेदारों...
Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSun, 9 March 2025 10:39 AM

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगरपालिका के सिविल लाइन स्थित मदरसा जामिया रजिया नुरुल उलूम के प्रबंधक शमसुल हुदा खान ने बताया है कि माहे रमजान का महीना चल रहा है। रमजान महीने में दूसरे जुमे की नमाज के दिन शुक्रवार को होली का भी त्योहार पड़ रहा है। ऐसे में होली के त्योहार को देखते हुए आने वाले शुक्रवार को जुमे की नमाज दिन में 2 दो बजे पढ़ी जाएगी। प्रबंधक ने बताया कि रोजेदार जुमे की नमाज वक्त पर ही पढ़ें। होली के दिन सभी रोजेदार आपसी भाईचारे का सबूत पेश करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।