होली मिलन समारोह में खेली गई फूलों की होली
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा ब्लाक मुख्यालय परिसर में प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया के

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा ब्लाक मुख्यालय परिसर में प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान फूलों की होली खेली गई। नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिरहा गायक प्रमोद यादव ने समां बांध दिया। हास्य प्रस्तुतियों से लोगों को खूब रिझाया। विधायक ने होली मिलन समारोह कार्यक्रम में सबके साथ फूलों की होली खेली। होली की बधाई देते हुए इस तरह के आयोजन की जरूरत जताई। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता प्रदीप पाण्डेय, समीर त्रिपाठी, नन्हें सिंह, गिरजा शंकर पाण्डेय, प्रभात पाण्डेय, शैलेश सिंह, बच्चूलाल चौरसिया, किशोर मद्धेशिया, ऋषिकेश यादव, जिला पंचायत सदस्य बाबूराम यादव, ग्राम प्रधान जितेन्द्र वर्मा, विजय मद्धेशिया, रामफल सहानी, बैजनाथ यादव, गणेश मद्धेशिया, अशोक यादव, विरेन्द्र कुमार, भोलेन्द्र मिश्रा, कांग्रेस यादव, उमेश यादव ,संजय मद्धेशिया, अनिल वर्मा, राजू पासवान, विनय मिश्रा, राहुल गौड, सीजू कुमार, रघुवर यादव, आशुतोष सिंह, करूणेश पति त्रिपाठी, विरेन्द्र राजभर, आनन्द मिश्रा, बैजनाथ गोड सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।