शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलने का दिया संदेश
महराजगंज में वीर शिवाजी शाखा द्वारा आयोजित हिंदू साम्राज्य महोत्सव में युवाओं को समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य वक्ता ने छत्रपति शिवाजी महाराज के नेतृत्व और संगठन क्षमता की चर्चा की। कार्यक्रम का समापन 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के उद्घोष के साथ हुआ।

महराजगंज, निज संवाददाता। जिला मुख्यालय परिसर में वीर शिवाजी शाखा ने शनिवार को हिंदू साम्राज्य महोत्सव में युवाओं से समाज, राष्ट्र व संस्कृति की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता सह जिला संघचालक भागवत ने छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, राष्ट्रनिष्ठा, संगठन क्षमता व जनकल्याणकारी नेतृत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज व राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं।उन्होंने युवाओं से सामाजिक समरसता, संगठन शक्ति व राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय व वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ।
इस दौरान सह विभाग कार्यवाह शिवाकांत, जिला व्यवस्था प्रमुख अजय, शाखा कार्यवाह जगन्नाथ, मुख्य शिक्षक अभय सहित स्वयंसेवकों व नागरिकों की उपस्थिति रही।


