एक साथ रहने का सहमति पत्र बनाने तहसील पहुंचा प्रेमी जोड़ा, जमकर हंगामा

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज के नौतनवा तहसील में एक प्रेमी जोड़े ने साथ रहने के लिए सहमति पत्र बनवाने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ, जो लात-घूसों में बदल गया। अंततः युवती अपने परिजनों के साथ घर गई, जबकि युवक मौके से फरार हो गया।

एक साथ रहने का सहमति पत्र बनाने तहसील पहुंचा प्रेमी जोड़ा, जमकर हंगामा

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा तहसील परिसर में बुधवार को उस वक्त एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक प्रेमी जोड़ा साथ रहने के लिए सहमति बनवाने पहुंचा था। इस दौरान दोनों पक्ष आपस में इस तरह भिड़ गए कि दोनों पक्षों में लात-घूसे चलने लगे। घंटों हंगामा होता रहा। तहसील में मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला किसी तरह शांत कराया जा सका। युवक एवं युवती में प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। युवती के परिजनों के हस्तक्षेप के बाद मामले में आपसी सहमति पत्र बनाकर एक दूसरे के साथ रहने की रजामन्दी हुई थी, जिसके लिए दोनों पक्ष तहसील पहुंचे थे।

युवक व युवती सोनौली नगर पंचायत के अलग-अलग मोहल्ले के रहने वाले बताये जा रहे हैं। दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं। दोनों में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों को भनक लगने के बाद मामला खुल गया, लेकिन युवती युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद दोनों में आपसी समझौता हुआ कि तहसील से सहमति पत्र बनाकर रहने की इजाजत दी जा सकती है। युवती अपने परिजनों के साथ युवक को लेकर एक साथ रहने की सहमति पत्र बनवाने तहसील पहुंची थी। सहमति पत्र में लिखे जाने वाले मैटर को लेकर युवक एवं युवती के परिजनों से कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते माहौल इतना बिगड़ गया कि लात घूसे चलने लगे। मार खाता युवक किसी तरह मौके से फरार हो गया, लेकिन युवती अपने परिजनों के साथ तहसील में ही मौजूद रही। घंटों जिद पर अड़ी रही कि वह युवक के साथ ही घर जाएगी। हालांकि युवती के परिजन किसी तरह उसे गाड़ी में जबरिया बैठा लिए और तहसील से घर के लिए रवाना हो गए। इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।