फुलमनहा-अनूपपुर मार्ग पर झुका हाई टेंशन पोल, हादसे की आशंका
Maharajganj News - फोटो 31एमएएचआर 2--फुलमनहा-अनूपपुर मार्ग पर हाई टेंशन पोल झुकने से हादसे की आशंका हो गई हैबृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम सभा फुलमनहा स्थित अनूपपुर संपर्क मा

बृजमनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम सभा फुलमनहा स्थित अनूपपुर संपर्क मार्ग के किनारे लगा हाई टेंशन विद्युत पोल झुक जाने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क के बिल्कुल किनारे स्थित यह पोल एक ओर झुका हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों में भय का माहौल है।ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। खेतों में काम करने वाले किसान, छात्र-छात्राएं तथा अन्य राहगीर इसी सड़क का उपयोग करते हैं। पोल के लगातार झुके रहने से तेज हवा, बारिश अथवा अन्य कारणों से इसके गिरने की आशंका बनी हुई है।
लोगों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि जनहित को देखते हुए झुके हुए हाई टेंशन पोल की तत्काल जांच कर उसे सीधा कराया जाए अथवा आवश्यक मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते विभाग ने ध्यान नहीं दिया तो भविष्य में कोई अप्रिय घटना घट सकती है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


