Maharajganj News: हाईकोर्ट के आदेश पर सरकारी पोखरी की जमीन से हटा अतिक्रमण

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फरेंदा तहसील के सेमरा महराज गांव में सरकारी पोखरी

हाईकोर्ट के आदेश पर सरकारी पोखरी की जमीन से हटा अतिक्रमण

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फरेंदा तहसील के सेमरा महराज गांव में सरकारी पोखरी की भूमि पर किए गए कब्जे के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर तहसील प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया। प्रशासनिक व पुलिस टीम बारिश और कीचड़ के कारण जेसीबी मशीनों के धंसने से दो मंजिला मकान सहित शेष हिस्से पर कार्रवाई नहीं कर सकी। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।गांव के एक शिकायतकर्ता ने सरकारी पोखरी की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। आरोप है कि हाईकोर्ट से आदेश जारी हुए लगभग तीन माह बीत जाने के बावजूद तहसील प्रशासन द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं की गई।

अब बारिश के चलते जेसीबी मशीने मिट्टी में धंस रही है, जिससे पूरी कार्रवाई प्रभावित हो रही है। तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा ने बताया कि ग्राम सभा की पोखरी की लगभग 13 डिसमिल सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। दो मंजिला मकान के शेष हिस्से को लेकर मकान स्वामी को एक सप्ताह के भीतर स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान फरेंदा बीडीओ अतुल कुमार, कानूनगो शमशेर, लेखपाल अविनाश पटेल, दीनदयाल यादव, सूरज, प्रधान प्रतिनिधि विनोद सिंह, उपनिरीक्षक राहुल कुमार गुप्ता सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsMaharajganj News: हाईकोर्ट के आदेश पर सरकारी पोखरी की जमीन से हटा अतिक्रमण