Maharajganj News: दोपहर बाद गंडक का जलस्तर उतरा, 24,400 क्यूसेक कम हुआ डिस्चार्ज
Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल में हो रही बारिश का असर जिले के नदियों के

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल में हो रही बारिश का असर जिले के नदियों के जलस्तर में देखने को मिल रहा है। वाल्मीकिनगर बैराज से अपराह्न दो बजे 84 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। शाम चार बजे यह घटकर 59 हजार 600 क्यूसेक रह गया। दो घंटे में डिस्चार्ज 24 हजार 400 क्यूसेक कम हो गया।
जलस्तर रिपोर्ट
बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार शाम चार बजे बैराज का अपस्ट्रीम जलस्तर 110.41 मीटर व डाउनस्ट्रीम जलस्तर 106.28 मीटर दर्ज किया गया। जिले में रविवार सुबह आठ बजे तक 10 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जिससे मानसून की कुल वर्षा 229 मिमी पहुंच गई।
नदियों की स्थिति
रिपोर्ट के अनुसार रोहिन नदी त्रिमुहानी घाट पर 79.52 मीटर, राप्ती नदी रिगौली गेज पर 76.02 मीटर व प्यास नदी 100.70 मीटर पर बह रही है। सभी प्रमुख नदियां अभी खतरे के निशान से नीचे हैं। महाव नाला भी पांच फीट के स्तर पर है। सिंचाई विभाग के अनुसार जनपद व नेपाल क्षेत्र के सभी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं।
जिला प्रशासन की तैयारी
लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ सुरक्षा व्यवस्था पर सतर्कता बढ़ा दी है। अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तटबंधों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कहीं भी सीपेज, कटान या दरार मिलने पर तत्काल मरम्मत कराकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सूचना उपलब्ध कराई जाए। साथ ही लेखपालों को ग्राम प्रधानों के माध्यम से लोगों को आकाशीय बिजली, तेज बारिश और बाढ़ संबंधी संभावित खतरे के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


