सर्दी-जुकाम और बुखार का कहर, आरोग्य मेले में उमड़े मरीज

सर्दी-जुकाम और बुखार का कहर, आरोग्य मेले में उमड़े मरीज

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज में मौसम के बदलाव से लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। रविवार को आयोजित मेले में 2481 मरीजों ने इलाज के लिए अस्पताल का रुख किया, जिनमें से 740 सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। गंभीर मामलों में 15 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Dec 15, 2025 01:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

महराजगंज, निज संवाददाता। बदले मौसम से लोगों का स्वास्थ्य तेजी से प्रभावित हो रहा है। लोग बहुत जल्द सर्दी-जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। रविवार को चार बजे तक आयोजित मेले में 2481 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इनमें 740 सर्दी-जुकाम और फीवर से पीड़ित शामिल रहे। बीमारी से गंभीर 15 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव के लोगों को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को 41 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला आयोजित हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन्दिरा नगर में डॉ. नमिता गुप्ता, पीएचसी बागापार में डॉ. आश्रय सिंह, पीएचसी कृतपिपरा में मनोज मिश्रा और पीएचसी रम्हौली में डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह व डॉ. मदनलाल की देखरेख में 950 पीड़ितों की स्वास्थ्य जांच के बाद दवा वितरण किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इनमें सर्दी-जुकाम व बुखार से 435 पीड़ित शामिल रहे। बीमारी से गंभीर 12 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महदेवा संवाद के अनुसार एसीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद और डॉ. अनिल कुमार बरनवाल की देखरेख में पीएचसी लोक विद्यापीठ आयोजित आरोग्य मेले में 40 मरीजों को इलाज मिला। इनमें 11 मरीज सर्दी-जुकाम व बुखार से पीड़ित शामिल रहे। बीमारी से गंभीर एक मरीज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घुघली संवाद के अनुसार डॉ. घनश्याम गुप्त की देखरेख में पीएचसी पर आयोजित मेले में 57 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इनमें 29 मरीज सर्दी-जुकाम व फीवर से पीड़ित शामिल रहे। बीमारी से गंभीर दो मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुरंदरपुर संवाद के अनुसार डॉ. जीशान हासमी की देखरेख में पीएचसी में आयोजित आरोग्य मेले में पहुंचे 35 मरीजों में 17 सर्दी-जुकाम व बुखार से पीड़ित शामिल रहे। कोल्हुई संवाद के अनुसार पीएचसी बहादुरी में डॉ. गिरीश चंद की देखरेख में आयोजित मेले में 52 मरीजों इलाज मिला। इनमें 29 सर्दी-जुकाम व बुखार से पीड़ित थे। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल,धानी, सिसवा, निचलौल, जगदौर मिठौरा, पनियरा, फरेंदा, लक्ष्मीपुर, बृजमनगंज और नौतनवा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में सर्दी-जुकाम व फीवर से 219 पीड़ित पहुंचे थे। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीरेंद्र आर्या और डिप्टी सीएमओ डॉ. वीर विक्रम सिंह ने मेले का जायजा लिया। मेले में पहुंचे पीड़ितों को ठीक से स्वास्थ्य जांच के बाद दवा देने का निर्देश दिया।