आरोग्य मेले में उमड़ी मरीजों की भीड़, 1402 को मिला इलाज
Maharajganj News - आरोग्य मेलागांव के लोगों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रविवार को 41 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला आयोजित हुआ। मेले में सुब

महराजगंज, निज संवाददाता। गांव के लोगों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रविवार को 41 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला आयोजित हुआ। मेले में सुबह से लेकर शाम तक मरीजों की भीड़ रही। शाम चार बजे तक आयोजित आरोग्य मेले में 1402 पीड़ित इलाज के लिए पहुंचे थे। बीमारी से गंभीर 12 पीड़ितों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीनगर में डॉ. नमिता गुप्ता, पीएचसी बागापार में डॉ. आश्रय सिंह, पीएचसी कृतपिपरा में डॉ. मनोज मिश्र और पीएचसी पकड़ी रम्हौली में डॉ. मदनलाल चौरसिया की देखरेख में मेडिकल टीम ने मेले में पहुंचे 712 पीड़ितों की स्वास्थ्य जांच की।
बीमारी से गंभीर आठ मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घुघली संवाद के अनुसार डॉ. घनश्याम गुप्त की देखरेख में आयोजित आरोग्य मेले में 53 मरीजों को इलाज मिला। बीमारी से गंभीर चार मरीजों को जिला अस्पताल दिखाने की सलाह देकर भेज दिया गया। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल, सिसवा, जगदौर मिठौरा, पनियरा, फरेंदा, लक्ष्मीपुर, बृजमनगंज और नौतनवा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में मेडिकल टीम ने पीड़ितों की स्वास्थ्य जांच के बाद दवा वितरित की। सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीरेंद्र आर्या, डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरजलाल कन्नौजिया, डिप्टी सीएमओ डॉ. वीरविक्रम सिंह ने मेले का जायजा लिया। मेले में पहुंचे पीड़ितों को ठीक से स्वास्थ्य जांच के बाद दवा देने का निर्देश दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


