बुखार पीड़ितों की स्लाइड बनाएंगी आशा
Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
महराजगंज में स्वास्थ्य विभाग बुखार को प्राथमिक स्तर पर नियंत्रित कर इंसेफेलाइटिस से लोगों को बचाने की योजना बना रहा है। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार पीड़ितों की पहचान करेंगी और सीएचसी को स्लाइड उपलब्ध कराएंगी। बुखार के प्रकार की पुष्टि होने पर उचित दवा उपलब्ध कराई जाएगी।

महराजगंज। स्वास्थ्य विभाग इंसेफेलाइटिस से लोगों को बचाने के लिए प्राथमिक स्तर पर बुखार को कंट्रोल करेगा। इसके लिए बुखार से पीड़ित व्यक्ति की स्लाइड बनाएगा। आशा घर-घर जाकर बुखार पीड़ितों को चिह्नित कर स्लाइड बनाकर सीएचसी को उपलब्ध कराएंगी। बुखार के प्रकार की पुष्टि होने पर पीड़ित को दवा उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगी। सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने बताया कि बुखार को प्राथमिक स्तर पर कंट्रोल होने से इंसेफेलाइटिस होने की आशंका पूरी तरह समाप्त हो जाती है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


