पोलियो अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज में स्वास्थ्य विभाग ने अगले पल्स पोलियो राउंड को सफल बनाने के लिए तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने सभी टीमों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। प्रत्येक टीम में तीन सदस्य होंगे जो घर-घर जाकर बच्चों को दवा देंगे।

पोलियो अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

महाराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आगामी पल्स पोलियो राउंड को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

पल्स पोलियो अभियान की रणनीति

सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में माइक्रोप्लान रिवीजन बैठक आयोजित कर बूथ संचालन व घर-घर भ्रमण की रणनीति की समीक्षा की गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अभियान के दौरान एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए।

टीमों का गठन और प्रशिक्षण

सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने बताया कि अभियान में प्रत्येक टीम में तीन सदस्य तैनात किए जाएंगे। ये टीमें बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के साथ-साथ घर-घर जाकर भी छूटे हुए बच्चों को खुराक दिलाने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि अभियान शुरू होने से पूर्व सभी टीमों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें सर्वेक्षण, रिपोर्टिंग, बूथ प्रबंधन व छूटे हुए बच्चों की पहचान संबंधी जानकारी दी जाएगी।

स्वास्थ्यकर्मियों की जिम्मेदारी

उन्होंने ने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रत्येक बच्चे तक पहुंच सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों को पूरी जिम्मेदारी व सतर्कता के साथ कार्य करना होगा। बैठक में ब्लॉक मॉनिटर राहुल, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भगवत सिंह व बीपीएम ने सभी एएनएम के माइक्रोप्लान का बिंदुवार परीक्षण किया और आवश्यक सुझाव दिए।

संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान

समीक्षा के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों, प्रवासी परिवारों व अधिक आबादी वाले इलाकों को विशेष रूप से चिह्नित कर वहां अतिरिक्त निगरानी रखने पर जोर दिया गया। इस दौरान एएनएम संजूला भारती, उर्मिला, बबिता यादव, रागिनी, रीना, अनीता, अंजली सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

अवलोकन और सवाल-जवाब

पल्स पोलियो अभियान में कितने सदस्य होंगे?
अभियान में प्रत्येक टीम में तीन सदस्य तैनात किए जाएंगे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।