Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsHealth Crisis in Maharajganj Surge in Cold and Fever Cases Amid Changing Weather
मौसम की मार, नहीं कम हो रहा सर्दी-जुकाम व बुखार का कहर

मौसम की मार, नहीं कम हो रहा सर्दी-जुकाम व बुखार का कहर

संक्षेप:

Maharajganj News - मौसम की मारबदले मौसम में लोगों का स्वास्थ्य तेजी से प्रभावित हो रहा है। लोग बहुत जल्द सर्दी-जुकाम व बुखार की चपेट में आ रहे हैं। अवकाश के बाद सोमवार क

Jan 06, 2026 02:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, निज संवाददाता। बदले मौसम में लोगों का स्वास्थ्य तेजी से प्रभावित हो रहा है। लोग बहुत जल्द सर्दी-जुकाम व बुखार की चपेट में आ रहे हैं। अवकाश के बाद सोमवार को अस्पताल खुलते ही मरीजों से पट गया। अपराह्न दो बजे तक चली ओपीडी 1125 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इनमें से सर्दी-जुकाम व बुखार से 529 पीड़ित शामिल रहे। बीमारी से गंभीर 15 मरीजों को भर्ती करना पड़ा। इससे अस्पताल के सभी वार्ड फुल हो गए। करीब सवा माह से ठंड तेज हो गई है। सर्द हवा के चलते गलन से लोगों को बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बदले इस मौसम में लोगों का स्वास्थ्य तेजी से प्रभावित हो रहा है। लोग बहुत जल्द सर्दी-जुकाम व बुखार के चपेट में आ रहे हैं। रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को अस्पताल खुलते ही मरीजों से पट गया। पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी परिसर और पैथॉलोजी में मरीजों की भीड़ हो गई। ओपीडी में पहुंचे 529 सर्दी-जुकाम व बुखार से पीड़ितों में प्राथमिक इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर 514 को घर भेज दिया गया। लेकिन बीमारी से गंभीर 15 मरीजों को भर्ती करना पड़ा। सावधानी से लापरवाही पड़ सकती है भारी जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश रमन ने बताया कि ठंड में बच्चों की देखभाल में लापरवाही भारी पड़ सकती है। बच्चे सर्दी-जुकाम के साथ फीवर की चपेट में आ सकते हैं। बीमारी से बचाने के लिए बच्चों की पूरी शरीर गरम कपड़ा से ढ़के रहें। बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। स्वास्थ्य प्रभावित होने पर तत्काल डॉक्टर से सलाह लें। अस्पताल के सभी वार्ड फुल सोमवार को बीमारी से गंभीर 15 मरीजों को भर्ती होने से अस्पताल के सभी वार्ड फुल हो गए। इमरजेंसी, मेडिकल, सर्जिकल, सीनियर सिटीजन और आईसीयू वार्ड के सभी बेड पर मरीज भर्ती हैं। सर्द हवा से बहुत जल्द लोग सर्दी-जुकाम व बुखार की चपेट में आ रहे हैं। वार्ड में भर्ती मरीजों को ठंड से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किया गया है। मरीजों से इलाज के बारे में हर रोज जानकारी ली जा रही है। डॉ. एके द्विवेदी, सीएमएस