Maharajganj News: ऑर्थो और ईएनटी को छोड़ सभी ओपीडी में बुखार और डायरिया पीड़ित
Maharajganj News: महराजगंज में बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है। अस्पताल में बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बुधवार को 1165 मरीज ओपीडी में पहुंचे, जिनमें से 640 बुखार और डायरिया से पीड़ित थे। गंभीर स्थिति में 15 मरीजों को भर्ती किया गया।

Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी में लोगों का स्वास्थ्य बहुत तेज प्रभावित हो रहा है। हर दिन अस्पताल में मरीजों की भीड़ हो रही है। बुधवार को अस्पताल खुलते ही मरीजों से पट गया। इनमें सबसे अधिक बुखार और डायरिया से पीड़ित शामिल रहें। बीमारी से गंभीर 15 को भर्ती करना पड़ा। इससे आईसीयू ओवरलोड हो गई।
बुखार और उल्टी-दस्त का बढ़ता प्रकोप
बारिश के बाद तेज धूप हो रही है। इससे लोग बहुत जल्द बुखार और उल्टी-दस्त की चपेट में आ रहे हैं। बुधवार को अस्पताल खुलते ही पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी मरीजों से खचाखच भर गई। आर्थो, ईएनटी और आई ओपीडी छोड़कर अन्य सभी ओपीडी में बुखार और उल्टी-दस्त से पीड़ित सबसे अधिक पहुंचे थे। दो बजे तक चली ओपीडी में 1165 मरीज पहुंचे थे। इनमें 640 बुखार व डायरिया से पीड़ित शामिल रहे। प्राथमिक इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर 625 मरीजों को घर भेज दिया गया। लेकिन बीमारी से गंभीर 15 मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
आईसीयू ओवरलोड अन्य वार्ड फुल
बुधवार को 15 मरीज भर्ती होने से अस्पताल का आईसीयू वार्ड ओवरलोड हो गया। 26 बेड पर 33 मरीज भर्ती हैं। जबकि इमरजेंसी, मेडिकल, सर्जिकल, सीनियर सिटीजन और पुरानी इमरजेंसी में हर बेड पर मरीज भर्ती रहे।
पैथॉलोजी जांच की सलाह
415 मरीजों को पैथॉलोजी जांच कराने की सलाह
दवा लेने के बाद भी 415 मरीजों को बुखार से राहत नहीं मिल रही थी। दवा का असर समाप्त होते ही बुखार तेज होने की शिकायत पर डॉक्टर ने इन मरीजों को पैथॉलोजी जांच की सलाह दी। पैथॉलोजी में रजिस्ट्रेशन कराने और नमूना देने के लिए मरीजों की लंबी कतार लग गई।

