Maharajganj News: विवि के 249 छात्राओं के सेहत की हुई जांच, बना हेल्थ कार्ड

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह सप्ताह के तहत हेल्थ कार्ड अभियान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। 249 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और हेल्थ कार्ड जारी किए गए। इस अभियान का लक्ष्य छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई।

Maharajganj News: विवि के 249 छात्राओं के सेहत की हुई जांच, बना हेल्थ कार्ड

Maharajganj News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) में इन दिनों दीक्षांत समारोह सप्ताह चल रहा है। इसके उपलक्ष्य में महिला अध्ययन केंद्र, जिला स्वास्थ्य समिति और एम्स के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को हेल्थ कार्ड अभियान एवं विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। अभियान के तहत 249 छात्राओं के सेहत की जांच कर उनका हेल्थ कार्ड तैयार किए गए। सीएमओ डॉ. राजेश झा के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर का संचालन किया। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि महिला स्वास्थ्य विकसित समाज की आधारशिला है। हेल्थ कार्ड अभियान से छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान संभव होगी।

शिविर में छात्राओं की एनीमिया, मोटापा, बॉडी मास इंडेक्स, मोबाइल स्क्रीन टाइम, स्त्री स्वास्थ्य और गैर-संचारी बीमारी के जोखिम की जांच की गई।चिकित्सकों ने अनियमित जीवनशैली और जंक फूड को भविष्य में मधुमेह व उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों का कारण बताया। एम्स की विशेषज्ञ डॉ. प्रियका ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श दिया। इस अवसर पर डॉ. अनुपमा कौशिक, डॉ. नीता सिंह, डॉ. प्रीति गुप्ता, प्रो अनुभूति दुबे, डॉ. के सुनीता, डॉ. तूलिका मिश्रा, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. रंजन लता उपस्थित रहीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: विवि के 249 छात्राओं के सेहत की हुई जांच, बना हेल्थ कार्ड