30 प्लस की स्क्रीनिंग कर कैंसर व टीबी की करें जांच

Feb 10, 2026 11:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज में 30 प्लस आयुवर्ग के लोगों के लिए कैंसर और टीबी की जांच करने के लिए स्वास्थ्य शिविर शुरू किया गया है। सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने महिलाओं में कैंसर की बढ़ती आशंका के बारे में बताया। शिविर में लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी और यह कार्यक्रम पूरे महीने स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित होंगे।

30 प्लस की स्क्रीनिंग कर कैंसर व टीबी की करें जांच

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। तीस प्लस होते ही आनुवंशिक बीमारी कैंसर, टीबी व डायबिटीज होने की आशंका अधिक हो जाती है। ऐसे में इन लोगों का समय पर जांच व त्वरित इलाज देना जरूरी है। इन बीमारियों की जांच करने के लिए स्वास्थ्य शिविर शुरू किया गया है। शिविर में पहुंचे विशेषकर 30 प्लस आयुवर्ग के लोगों की कैंसर व टीबी की जांच करें। ये बाते सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने कहीं। वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर में आयोजित शिविर को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। सीएमओ ने कहा कि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल और बच्चेदानी का कैंसर होने की आशंका अधिक होती है।

उन्होंने मेडिकल टीम को शिविर में पहुंचे 30 प्लस के सभी लोगों की स्क्रीनिंग कर कैंसर व टीबी की जांच करने का निर्देश दिया। डिप्टी सीएमओ डॉ वीर विक्रम सिंह ने कहा कि एनसीडी स्क्रीनिंग के लिए कैम्प का आयोजन किया गया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने कहा कि पूर माह स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर आयोजित होंगे। कैंसर व टीबी के लक्षण वाले लोग शिविर में पहुंचकर स्क्रीनिंग कराने का कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन एचईओ श्रीभागवत सिंह ने किया। शिविर में डिप्टी सीएमओ डॉ. अखिलेश यादव, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश द्विवेदी और डीएमओ डॉ. निलोत्पल सहित कई स्वास्थ्य अधिकारी शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।