बिना रजिस्ट्रेशन की संचालित दो पैथॉलोजी सील, हड़कंप

Jan 18, 2026 11:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

Maharajganj News - स्वास्थ्य प्रशासन ने महाराजगंज में अवैध रूप से संचालित पैथॉलोजी और हास्पिटलों के खिलाफ कार्रवाई की। एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र आर्या की टीम ने पनियरा में दो पैथॉलोजी की छापेमारी की और बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे दोनों को सील कर दिया। कई संचालक कार्रवाई देख फरार हो गए।

बिना रजिस्ट्रेशन की संचालित दो पैथॉलोजी सील, हड़कंप

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। स्वास्थ्य प्रशासन अवैध रूप से संचालित पैथॉलोजी और हास्पिटलों को लेकर सख्त हो गई है। प्राइवेट हास्पिटल नोडल अधिकारी एसीएमओ के नेतृत्व में टीम ने पनियरा में दो पैथॉलोजी में छापेमारी की। बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे दोनों पैथॉलोजी को सील कर दिया। टीम की कार्रवाई देख अन्य संचालक पैथॉलोजी की शटर गिराकर फरार हो गए। प्राइवेट हास्पिटल नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र आर्या के नेतृत्व में टीम नगर पंचायत पनियरा पहुंची। नगर के बड़वार रोड स्थित एक पैथॉलोजी की जांच की। संचालक पैथॉलोजी का रजिस्ट्रेशन की कागजात नही दिखा पाया। टीम ने पैथॉलोजी को सील कर दिया।

इसके बाद टीम ब्लाक चौराहा पहुंची। वहां पर संचालित पैथॉलोजी की जांच की। टीम ने वहां पर मौजूद कर्मचारी और संचालक से पैथॉलोजी रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र की मांग की। लेकिन संचालक रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र नही दिखा पाया। टीम ने सेंटर में ताला जड़कर चाबी अपने साथ लेकर चली गई। टीम की छापेमारी देख नगर के पैथॉलोजी संचालकों में हड़कंप मच गया। कई संचालक सेंटर का शटर गिराकर फरार हो गए। नोडल अधिकारी ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही पैथॉलोजी और हास्पिटलों पर कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई से बचने के लिए संचालक रजिस्ट्रेशन करा लें। नगर पंचायत पनियरा में दोनों पैथॉलोजी बिना रजिस्ट्रेशन की संचालित थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;